दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर ने की खुदकुशी, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली

देश की राजधानी दिल्ली में पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. ASI ने खुदकुशी क्यों की ये अभी साफ नहीं हो पाया है. मृतक अधिकारी मूल तौर पर तेलंगाना का रहने वाला था.

Advertisement
कानपुर में दो सगी बहनों ने किया सुसाइड कानपुर में दो सगी बहनों ने किया सुसाइड

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 03 मार्च 2024,
  • अपडेटेड 6:57 PM IST

दिल्ली पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. अधिकारियों ने रविवार को कहा कि सब इंस्पेक्टर ने पूर्वी दिल्ली में अपने फ्लैट पर पिस्तौल से खुद को गोली मार ली.

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान तेलंगाना के रहने वाले गणेश के रूप में हुई, जो वर्तमान में यहां मधुर विहार पुलिस स्टेशन में तैनात थे.

Advertisement

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि में लगभग 2 बजे, पुलिस को एसआई के परिवार के सदस्यों ने फोन किया और कहा कि वो उनकी कॉल का जवाब नहीं दे रहा है.'

अधिकारी ने कहा, 'इससे संदेह पैदा हुआ और स्थानीय पुलिस मधुर विहार स्थित गणेश के फ्लैट पर पहुंची. जैसे ही पुलिस अपार्टमेंट के पास पहुंची तो फ्लैट अंदर से बंद था.

पुलिस टीम इमारत की पहली मंजिल पर फ्लैट की बालकनी के जरिए अंदर पहुंची. अधिकारी ने बताया कि शीशे से झांकने पर उन्होंने देखा कि एसआई गणेश अंदर मृत अवस्था में पड़े हुए थे और पास में ही पिस्तौल पड़ा हुआ था.

अधिकारी ने कहा, 'अपराध और फोरेंसिक टीमों को मौके पर बुलाया गया. अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच में ऐसा लगता है कि एसआई ने अपने सर्विस रिवॉल्वर का इस्तेमाल कर आत्महत्या कर ली.' अधिकारी ने बताया कि मौके से अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और मामले में आगे की जांच जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »