दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: गैस सिलेंडर जमाखोरों के खिलाफ छापेमारी, 45 सिलेंडर बरामद, 3 गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने अवैध गैस सिलेंडर जमाखोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जनकपुरी इलाके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. मौके से 45 सिलेंडर और एक टेंपो बरामद किए गए. जांच के दौरान वहां अवैध गैस भराई की गतिविधि भी पाई गई. पुलिस के मुताबिक यह काम ब्लू फ्लेम गैस सर्विसेज के नाम पर किया जा रहा था. इस मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है.

Advertisement
छापे के बाद बिखरे सिलेंडर, अवैध धंधे का पूरा सच सामने (Photo: ITG) छापे के बाद बिखरे सिलेंडर, अवैध धंधे का पूरा सच सामने (Photo: ITG)

अंशुल सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 02 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:18 AM IST

राजधानी दिल्ली में अवैध गैस सिलेंडर जमा करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में पुलिस ने जनकपुरी इलाके में छापेमारी कर एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने मौके से 3 लोगों को गिरफ्तार किया है और भारी मात्रा में अवैध सिलेंडर बरामद किए हैं.

पुलिस जब जांच के लिए मौके पर पहुंची, तो वहां सरेआम अवैध तरीके से गैस भरने का काम चल रहा था. जांच में सामने आया कि यह सारा काम जनकपुरी स्थित 'ब्लू फ्लेम गैस सर्विसेज' के नाम पर किया जा रहा था. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वहां मौजूद सभी सिलेंडरों को कब्जे में ले लिया.

Advertisement

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से कुल 45 गैस सिलेंडर बरामद किए हैं. इसके साथ ही एक टेम्पो भी जब्त किया गया है, जिसका इस्तेमाल इन सिलेंडरों को लाने-ले जाने के लिए किया जा रहा था. पुलिस ने मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया, जिन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया.

आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज

दिल्ली पुलिस ने इस पूरे मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम (Essential Commodities Act) के तहत एफआईआर दर्ज की है. पुलिस अधिकारियों का साफ कहना है कि अवैध गैस सिलेंडर जमा करने और बिना अनुमति गैस भरने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement