अमेरिकी दूतावास के बोर्ड पर राष्ट्रपति बाइडेन के खिलाफ लगाया पोस्टर, एक गिरफ्तार

अमेरिकी एंबेसी (American Embassy) के बोर्ड पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (President Biden) के विरोध में पोस्टर चस्पा करने का मामला सामने आया. इस मामले में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. वहीं दूसरे आरोपी की तलाश जारी है.

Advertisement
अमेरिकी दूतावास के बोर्ड पर राष्ट्रपति बाइडेन के खिलाफ लगाया पोस्टर, एक गिरफ्तार. (Representative image) अमेरिकी दूतावास के बोर्ड पर राष्ट्रपति बाइडेन के खिलाफ लगाया पोस्टर, एक गिरफ्तार. (Representative image)

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 02 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 9:22 PM IST
  • दिल्ली पुलिस दूसरे आरोपी की कर रही तलाश
  • गिरफ्तार आरोपी से की जा रही पूछताछ

नई दिल्ली में स्थित अमेरिकी दूतावास (American Embassy New Delhi) के बोर्ड पर राष्ट्रपति जो बाइडेन (President Biden) के खिलाफ पोस्टर लगाने वाले एक आरोपी को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी से पुलिस मामले को लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं पुलिस को एक अन्य आरोपी की तलाश है.

यह भी पढ़ें: पुतिन का पलटवार, बाइडेन, हिलेरी क्लिंटन समेत कई अमेरिकी नेताओं-अफसरों पर लगाया प्रतिबंध

Advertisement

जानकारी के अनुसार, आरोपी का नाम पवन कुमार है, जो अर्जुन नगर का रहने वाला है. आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि वो हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता के साथ शुक्रवार को यूएस एंबेसी के बाहर गया था. उसने बताया कि वहां जाकर (American Embassy New Delhi) बोर्ड पर विष्णु गुप्ता के कहने पर पोस्टर चस्पा कर दिया था.

इस मामले को लेकर नई दिल्ली के DCP ने बताया कि आरोपी पवन कुमार के बाद अब विष्णु गुप्ता की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है. वहीं विष्णु गुप्ता ने इस मामले के विरोध में एक प्रेसनोट जारी किया है. प्रेसनोट में कहा है कि हिंदू सेना के नेताओं का पुलिस उत्पीड़न कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement