सांसद हंसराज हंस के दफ्तर के बाहर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, बोला- वक्त देकर नहीं मिले

बीजेपी सांसद के कार्यालय पर हुई फायरिंग की इस घटना से हड़कंप मच गया. तत्काल हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने चंद घंटों में ही फायरिंग करने वाले आरोपी रामेश्वर पहलवान को गिरफ्तार कर लिया. 51 वर्षीय पहलवान के खिलाफ आईपीसी की धारा 336 और 437 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. 

Advertisement
संसद में हंसराज हंस (फाइल फोटो) संसद में हंसराज हंस (फाइल फोटो)

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 04 नवंबर 2019,
  • अपडेटेड 9:57 PM IST

  • बंद था कार्यालय
  • कोई घायल नहीं

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद हंसराज हंस के रोहिणी स्थित दफ्तर के बाहर फायरिंग हुई है. फायरिंग कार सवार ने की. राहत की बात ये रही कि गोली किसी को नहीं लगी. बीजेपी सांसद के कार्यालय पर हुई फायरिंग की इस घटना से हड़कंप मच गया. तत्काल हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement

फायरिंग का आरोपी रामेश्वर पहलवान (फोटोः एएनआई)

पुलिस ने चंद घंटों में ही फायरिंग करने वाले आरोपी रामेश्वर पहलवान को गिरफ्तार कर लिया. 51 वर्षीय पहलवान के खिलाफ आईपीसी की धारा 336 और 437 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. इससे पहले घटना के संबंध में उप पुलिस आयुक्त (डीसीपी) ने  बताया कि फायरिंग करने वाला सफेद पायजामा और केसरिया कुर्ता पहने था. फायरिंग करने के बाद उसने कहा कि सांसद ने मिलने का समय दिया था, लेकिन मिले नहीं.

पुलिस ने की घेराबंदी

बताया जाता है कि फायरिंग करने वाले शख्श ने हंस के कार्यालय पर तीन राउंड फायर किया. पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर आरोपी की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले.

तलाश में जुटी थीं कई टीमें

दिल्ली पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगा दी थीं. रामेश्वर को चंद घंटों के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया गया. वह उसी कपड़े में था, जिस कपड़े में उसने फायरिंग की थी. बता दें कि बीजेपी के सांसद हंस सूफी गायक भी हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement