दिल्ली: घर में लगी भीषण आग, दिव्यांग व्यक्ति की जलकर हुई मौत

मध्य दिल्ली के पहाड़गंज स्थित चूना मंडी में मंगलवार तड़के एक घर में आग लगने से 60 वर्षीय दिव्यांग व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके भाई को मामूली चोटें आईं हैं. जिन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement
घर में लगने के बाद जिंदा जला दिव्यांग व्यक्ति. (Photo: Representational ) घर में लगने के बाद जिंदा जला दिव्यांग व्यक्ति. (Photo: Representational )

aajtak.in

  • दिल्ली,
  • 28 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:38 AM IST

मध्य दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में मंगलवार तड़के आग की घटना में एक दिव्यांग बुज़ुर्ग की मौत हो गई, जबकि उनके भाई को मामूली चोटें आईं. यह घटना चूना मंडी क्षेत्र की एक इमारत की तीसरी मंज़िल पर स्थित मकान में हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

अधिकारियों के अनुसार दिल्ली फायर सर्विस को सुबह करीब 2:40 बजे आग लगने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया. वहीं दमकलकर्मियों ने पहुंचकर तेजी से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और करीब 3:10 बजे तक आग पर काबू पा लिया. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आग घर के भीतर रखे घरेलू सामान तक ही सीमित थी, जिससे आसपास के अन्य हिस्सों को बड़ा नुकसान होने से बचा लिया गया.

Advertisement

इस हादसे में 60 वर्षीय रमेश, जो दिव्यांग थे, गंभीर रूप से झुलस गए. दमकलकर्मियों ने उन्हें घर से बाहर निकाला और तुरंत एक PCR वैन की मदद से राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के समय उनके भाई नरेश (58) भी घर में मौजूद थे. जिन्हें बचाव के दौरान हाथों में हल्की जलन की चोटें आईं. उनका प्राथमिक उपचार किया गया और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल रहा और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए. दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. शॉर्ट सर्किट सहित अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement