DTC के संविदा कर्मचारियों को हटाने के खिलाफ सड़कों पर AAP, सौरभ भारद्वाज बोले- यह अमानवीय फैसला

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भाजपा सरकार द्वारा कॉन्ट्रैक्ट पर कार्यरत दिल्ली परिवहन निगम (DTC) के कर्मचारियों को हटाए जाने के विरोध में हुए प्रदर्शन में शामिल होकर उनका समर्थन किया. उन्होंने कम वेतन में परिवार चला रहे कर्मचारियों को नौकरी से हटाने के लिए बीजेपी सरकार की आलोचना की.

Advertisement
सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे डीटीसी संविदा कर्मियों का समर्थन किया. (Photo: X/@Saurabh_MLAgk) सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे डीटीसी संविदा कर्मियों का समर्थन किया. (Photo: X/@Saurabh_MLAgk)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:46 PM IST

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भाजपा सरकार द्वारा कॉन्ट्रैक्ट पर कार्यरत दिल्ली परिवहन निगम (DTC) के कर्मचारियों को हटाए जाने के विरोध में आयोजित प्रदर्शन में हिस्सा लेकर कर्मचारियों की मांगों का खुलकर समर्थन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि आम मेहनतकश कर्मचारियों के साथ हो रहा अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आम आदमी पार्टी उनके हक की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ेगी.

Advertisement

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कर्मचारी उनसे डिपो में मिलने की बात कर रहे थे, इसलिए उन्होंने जानबूझकर उन साथियों को बुलाया जो हमेशा कर्मचारियों की लड़ाई में आगे रहे हैं. उन्होंने कहा, 'आज प्रदर्शन स्थल पर करीब एक दर्जन पार्षद मौजूद हैं. तुगलकाबाद से चौधरी भागवीर, बोरा, मिश्रा, नेहा मिश्रा, अरुण नावरिया, राजीव चौधरी, रामराम, देवली और आंबेडकर नगर से पार्टी के कई साथी, पूर्व विधायक और एमसीडी सह-प्रभारी भी विशेष रूप से पहुंचे.'

उन्होंने अपने संबोधन में पिछली सरकार के अनुभव साझा करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार के दौरान भी सर्विसेज से जुड़े अधिकार एलजी को सौंप दिए गए थे और कर्मचारियों को एक-एक कर टर्मिनेट किया जाता था. अस्पतालों में काम कर रहे 600 से अधिक चौकीदारों, बस मार्शलों और मोहल्ला क्लिनिक के फार्मासिस्ट, नर्स व मल्टी-टास्क वर्करों की स्थिति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ये सभी लोग बेहद कम वेतन में अपने परिवार चला रहे थे.

Advertisement

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि 18 से 20 हजार रुपये की आय में परिवार चलाना बेहद मुश्किल है, लेकिन नियमित आमदनी होने से किसी तरह खर्च संतुलित हो जाता है. उन्होंने कहा कि अगर नौकरी छूट जाए तो पूरा परिवार संकट में आ जाता है. बच्चों की पढ़ाई, किराया, इलाज और रोजमर्रा के खर्च एक बड़ा बोझ बन जाते हैं. उन्होंने भाजपा सरकार से अपील की कि DTC के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को हटाने का फैसला तुरंत वापस लिया जाए और उनके भविष्य को सुरक्षित किया जाए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement