Delhi: घर के वॉशरूम में लगी आग, बुजुर्ग महिला की मौत... परिजन बोले- गैस पाइपलाइन में लीकेज था

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में बदरपुर के मोलरबंद इलाके में शनिवार की शाम दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक घर की छत पर बने वॉशरूम में आग लगने से 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की झुलसकर मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि पाइपलाइन गैस में लीकेज के कारण वॉशरूम में गैस भर गई थी, इस दौरान बीड़ी जलाते ही आग लग गई.

Advertisement
दिल्ली के बदरपुर इलाके में बुजुर्ग महिला की मौत. (File Photo: ITG) दिल्ली के बदरपुर इलाके में बुजुर्ग महिला की मौत. (File Photo: ITG)

आशुतोष कुमार

  • नई दिल्ली,
  • 15 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:46 AM IST

राजधानी दिल्ली के बदरपुर थाना क्षेत्र के मोलरबंद इलाके से आग लगने की दर्दनाक घटना सामने आई है. शनिवार शाम एक घर की छत पर बने वॉशरूम में अचानक आग लगने से वहां मौजूद 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से झुलस गईं. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

मृतक महिला की पहचान वीनू सिंह के रूप में हुई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

Advertisement

परिजनों के मुताबिक, घर की छत पर एक वॉशरूम बना हुआ था, जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से वीनू सिंह ही करती थीं. शनिवार शाम वे वॉशरूम गई थीं. इसी दौरान अचानक वॉशरूम के अंदर तेज आवाज आई और धुआं निकलने लगा. जब परिवार के लोग छत पर पहुंचे तो देखा कि वॉशरूम के अंदर बुजुर्ग महिला बुरी तरह झुलस चुकी थीं.

यहां देखें Video

परिवार के सदस्यों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

मृतक महिला की बहू ने कहा- घर में गैस लीकेज हो रही थी

मृतका की बहू ममता सिंह ने कहा कि उनके घर में करीब दो महीने पहले पाइपलाइन गैस का कनेक्शन कराया गया था. उसी गैस लाइन में लीकेज की समस्या थी. मृतक महिला की बहू ममता सिंह ने कहा कि वॉशरूम छत पर बना हुआ है, जिसे हमारी सास इस्तेमाल करती थीं. वे शुगर की पेसेंट थीं.

Advertisement

वे कभी-कभी बीड़ी जला लेती थीं. आज शाम गैस पाइपलाइन में लीकेज था, उनको पता नहीं चला. पूरा वॉशरूम गैस से भरा था, लेकिन स्मेल नहीं आई, क्योंकि इसका स्मेल नहीं आता तो उनको पता नहीं चला. उन्होंने बीड़ी जलाई तो अचानक आग लग गई. यह पाइपलाइन की वजह से हुआ है.

आग लगने के सही कारणों की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आग गैस लीकेज के कारण लगी या इसके पीछे कोई अन्य वजह भी हो सकती है. पुलिस के अनुसार, अभी आग लगने के सही कारणों की पुष्टि नहीं हुई है. फोरेंसिक जांच और अन्य तकनीकी जांच के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो सकेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement