AAP विधायक अमानतुल्ला ने लगाई हाईकोर्ट में जमानत की अर्जी, कल होगी सुनवाई

अमानतुल्ला खान और प्रकाश जारवाल की जमानत याचिका तीस हजारी कोर्ट पहले खारिज कर चुकी है. 7 मार्च को प्रकाश जारवाल और अमानतुल्ला दोनों आप विधायकों की जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई संभव है.

Advertisement
अमानतुल्ला खान अमानतुल्ला खान

पूनम शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 06 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 11:25 AM IST

दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी अंशु प्रकाश से मारपीट के मामले में जेल में बंद आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान ने दिल्ली हाइकोर्ट में जमानत याचिका लगाई है. अमानतुल्ला की जमानत के लिए लगाई याचिका पर बुधवार को हाइकोर्ट सुनवाई कर सकता है. बता दें कि तीस हजारी कोर्ट ने अमानतुल्ला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा हुआ है.

Advertisement

अमानतुल्ला खान और प्रकाश जारवाल की जमानत याचिका तीस हजारी कोर्ट पहले खारिज कर चुकी है. 7 मार्च को प्रकाश जारवाल और दोनों आप विधायकों की जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई संभव है. जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान पुलिस का पक्ष बेहद अहम होगा.

तीस हजारी में दोनों विधायकों की जमानत अर्जी का दिल्ली पुलिस ने पुरजोर विरोध किया था और इस बात की संभावना जताई थी कि मुख्यमंत्री के घर से मिली सीसीटीवी फुटेज के साथ छेड़छाड़ हुई है और जांच जिस स्टेज पर है उसमें अगर जमानत दी गई तो पूरा केस ही इससे प्रभावित होगा.

जबकि अंशु प्रकाश के वकील का कहना था कि पहले ही षड्यंत्र करके के इरादे से बुलाया गया और दबाव डालने के मकसद से ही चीफ सेक्रेटरी अंशु प्रकाश को पहले मुख्यमंत्री आवास पर बुलाकर धमकाया गया और फिर मारपीट की गई.

Advertisement

/amp/story/delhi-aap-arvind-kejriwal-ias-fight-anshu-prakash-lg-home-minister-amanatullah-khan-1-985425.html

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »