छत्तीसगढ़ में आयोजित पहले ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ में देशभर से आए आदिवासी खिलाड़ियों की प्रेरणादायक कहानियां सामने आ रही हैं. ओडिशा के ब्रह्मापुर गांव की 15 साल की दीपारानी मलिक ने आर्थिक तंगी के बावजूद महिला 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीतकर सभी को प्रभावित किया. वहीं मिजोरम के इसाक मालसावम्तलुआंगा ने माता-पिता को खोने और चोटों के बावजूद 60 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर अद्भुत जज्बा दिखाया. यह प्रतियोगिता 3 अप्रैल तक चलेगी, जिसमें 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के करीब 3000 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं.