छत्तीसगढ़ चुनाव: वो सीट जहां हर बार नेता बदलते हैं वोटर!

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं. इससे पहले आजतक पर आप सभी विधानसभा सीटों के बारे में जान सकते हैं. इसी कड़ी में महासमुंद जिले की बसना विधानसभा सीट के बारे में पढ़ें...

Advertisement
फाइल फोटो फाइल फोटो

मोहित ग्रोवर

  • नई दिल्ली,
  • 01 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 8:11 AM IST

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. राजनीतिक पार्टियों की ओर से वोटरों को लुभाने का सिलसिला भी जारी है. राज्य की हर एक सीट ये तय करेगी कि राज्य में किसकी सरकार बनेगी.

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की बसना विधानसभा सीट अपने आप में काफी खास है. ये राज्य की उन सीटों में से एक है, जहां लगातार दो बार कोई पार्टी चुनाव नहीं जीतती है. यानी यहां की जनता हर बार अपने नेता को बदलती है.

Advertisement

अभी तो ये सीट भारतीय जनता पार्टी के पास है, लेकिन बीजेपी के सामने भी मुश्किल इतिहास की है. 2013 में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी की रुपकुमारी चौधरी ने कांग्रेस के पूर्व विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह को करीब 7000 वोटों से मात दी थी.

बसना विधानसभा चुनाव

2013, सामान्य सीट

रुपकुमारी चौधरी, बीजेपी, कुल वोट मिले 77137

देवेंद्र बहादुर सिंह, कांग्रेस, कुल वोट मिले 70898

2008, सामान्य सीट

देवेंद्र बहादुर सिंह, कांग्रेस, कुल वोट मिले 52145

प्रेमशंकर पटेल, बीजेपी, कुल वोट मिले 36238

2003, सामान्य सीट

त्रिविक्रम भोई, बीजेपी, कुल वोट मिले 29385

महेंद्र बहादुर सिंह, कांग्रेस, कुल वोट मिले 26982

छत्तीसगढ़ के बारे में...

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं. राज्य में अभी कुल 11 लोकसभा और 5 राज्यसभा की सीटें हैं. छत्तीसगढ़ में कुल 27 जिले हैं. राज्य में कुल 51 सीटें सामान्य, 10 सीटें एससी और 29 सीटें एसटी के लिए आरक्षित हैं.

Advertisement

2013 चुनाव में क्या थे नतीजे...

2013 में विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए गए थे. इनमें भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में लगातार तीसरी बार कांग्रेस को मात देकर सरकार बनाई थी. रमन सिंह की अगुवाई में बीजेपी को 2013 में कुल 49 विधानसभा सीटों पर जीत मिली थी. जबकि कांग्रेस सिर्फ 39 सीटें ही जीत पाई थी. जबकि 2 सीटें अन्य के नाम गई थीं. 2008 के मुकाबले बीजेपी को तीन सीटें कम मिली थीं, इसके बावजूद उन्होंने पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाई. रमन सिंह 2003 से राज्य के मुख्यमंत्री हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement