छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का 15 साल का वनवास खत्म हो गया है. कांग्रेस ने प्रचंड बहुमत के साथ राज्य में जीत हासिल की है और रमन सिंह का लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनने का सपना टूट गया है. राज्य की कुरुद सीट से भारतीय जनता पार्टी के अजय चंद्राकर ने 12317 वोटों से जीत दर्ज की है. यहां BJP के उम्मीदवार को 72922 वोट, वहीं कांग्रेस की नीलम चंद्राकर को 60605 वोट मिले.
कुरुद विधानसभा सीट सामान्य सीट है. पिछले चुनाव में यहां पर भारतीय जनता पार्टी के अजय चंद्राकर ने जीत दर्ज की थी. उन्होंने कांग्रेस के लेखाराम साहू को करीब 23 हज़ार वोटों से मात दी थी. खास बात यह थी कि 2008 में लेखाराम ने अजय को मात दी थी.
Election Results 2018 Live Updates: सभी राज्यों के चुनावी नतीजे
2013 विधानसभा चुनाव, सामान्य सीट
अजय चंद्राकर, बीजेपी, कुल वोट मिले 83190
लेखाराम साहू, कांग्रेस, कुल वोट मिले 56013
2008 विधानसभा चुनाव, सामान्य सीट
लेखाराम साहू, कांग्रेस, कुल वोट मिले 64299
अजय चंद्राकर, बीजेपी, कुल वोट मिले 58094
2003 विधानसभा चुनाव, सामान्य सीट
अजय चंद्राकर, बीजेपी, कुल वोट मिले 56247
भूलेश्वरी दीपा साहू, कांग्रेस, कुल वोट मिले 53538
Chhattisgarh Election Results Live Updates: देखें नतीजों से जुड़ी हर खबर
छत्तीसगढ़ के बारे में...
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं. राज्य में अभी कुल 11 लोकसभा और 5 राज्यसभा की सीटें हैं. छत्तीसगढ़ में कुल 27 जिले हैं. राज्य में कुल 51 सीटें सामान्य, 10 सीटें एससी और 29 सीटें एसटी के लिए आरक्षित हैं.
2013 चुनाव में क्या थे नतीजे...
2013 में विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए गए थे. इनमें भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में लगातार तीसरी बार कांग्रेस को मात देकर सरकार बनाई थी. रमन सिंह की अगुवाई में बीजेपी को 2013 में कुल 49 विधानसभा सीटों पर जीत मिली थी. जबकि कांग्रेस सिर्फ 39 सीटें ही जीत पाई थी. जबकि 2 सीटें अन्य के नाम गई थीं.
2008 के मुकाबले बीजेपी को तीन सीटें कम मिली थीं, इसके बावजूद उन्होंने पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाई. रमन सिंह 2003 से राज्य के मुख्यमंत्री हैं.
''To get latest update about Chhattisgarh elections SMS CG to 52424 from your mobile. Standard SMS Charges Applicable.''
मोहित ग्रोवर