छत्तीसगढ़ चुनाव: खरसिया सीट से कांग्रेस के उमेश पटेल जीते

खरासिया विधानसभा सीट पर कांग्रेस के उमेश पटेल ने दूसरी बार जीत हासिल करने में कामयाब रहे हैं. कांग्रेस के उमेश ने 16967 वोटों से बीजेपी के ओपी चौधरी को हराया है. 

Advertisement
राहुल गांधी और उमेश पटेल राहुल गांधी और उमेश पटेल

कुबूल अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 11 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 4:04 PM IST

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का 15 साल का वनवास खत्म हो गया है. कांग्रेस ने प्रचंड बहुमत के साथ राज्य में जीत हासिल की है और रमन सिंह का लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनने का सपना टूट गया है.

खरासिया विधानसभा सीट पर कांग्रेस के उमेश पटेल ने दूसरी बार जीत हासिल करने में कामयाब रहे हैं. कांग्रेस के उमेश ने 16967 वोटों से बीजेपी के ओपी चौधरी को हराया है.  

Advertisement

2018 के नतीजे

कांग्रेस के उमेश पटेल को 94201 वोट मिले.

बीजेपी से ओपी चौधरी को 77234 वोट मिले.

छत्तीसगढ़ में बीजेपी के संस्थापक रहे लखीराम अग्रवाल ने राज्य के गठन से पहले 1990 में खरसिया सीट से किस्मत आजमाई थी, लेकिन वो जीत नहीं सके. इसी सीट से छत्तीसगढ़ बीजेपी की राजनीति संचालित हुआ करती थी और यह राज्य नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल का गृह क्षेत्र भी है. बावजूद इसके बीजेपी का कमल यहां कभी नहीं खिल सका है.

2013 के नतीजे

कांग्रेस के उमेश पटेल को 95470 वोट मिले थे.

बीजेपी के जवाहर लाल नाइक को 56582 वोट मिले थे.

2008 के परिणाम

कांग्रेस के नंदकुमार पटेल को 81497 वोट मिले थे.

बीजेपी के लक्ष्मीदेवी पटेल को 56582 वोट मिले थे.

2003 के नतीजे

कांग्रेस के नंदकुमार पटेल को 70433 वोट मिले थे.

Advertisement

बीजेपी के लक्ष्मी पटेल को 37665 वोट मिले थे.

पांच बार नंदकुमार पटेल विधायक रहे

छत्तीसगढ़ का खरसिया से कांग्रेस के उमेश पटेल विधायक हैं. आगामी चुनाव में भी उनका टिकट तय माना जा रहा है. इससे पहले इस सीट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नंद कुमार पटेल हमेशा अजेय रहे. वो यहां से पांच बार विधायक रहे.

Chhattisgarh Election Results Live Updates: देखें नतीजों से जुड़ी हर खबर

पूर्व IAS के सहारे बीजेपी

नंदकुमार पटेल से पहले कांग्रेस के ही लक्ष्मी प्रसाद पटेल के पास यह सीट रही. वो भी 1977 से 1988 तक विधायक रहे.  इस बार बीजेपी पूर्व आईएएस अधिकारी ओपी चौधरी के सहारे कांग्रेस की इस अजेय सीट पर अपनी मुहर लगाना चाहती है.

ओपी चौधरी मूलरूप से खरसिया विधानसभा के ही निवासी हैं. वह भी अघरिया (पटेल) समाज से आते हैं. उन्होंने खरसिया से सटे जिले जांजगीर में कलेक्टर रहते हुए कई कार्य किए. उन्हें अघरिया समाज के युवाओं में रोल माडल के रूप में देखा जा रहा है.

छत्तीसगढ़ के समीकरण

बता दें कि छत्तीसगढ़ में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं. राज्य में अभी कुल 11 लोकसभा और 5 राज्यसभा की सीटें हैं. छत्तीसगढ़ में कुल 27 जिले हैं. राज्य में कुल 51 सीटें सामान्य, 10 सीटें एससी और 29 सीटें एसटी के लिए आरक्षित हैं.

Advertisement

रमन की हैट्रिक

2013 में विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए गए थे. इनमें भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में लगातार तीसरी बार कांग्रेस को मात देकर सरकार बनाई थी. रमन सिंह की अगुवाई में बीजेपी को 2013 में कुल 49 विधानसभा सीटों पर जीत मिली थी. जबकि कांग्रेस सिर्फ 39 सीटें ही जीत पाई थी. जबकि 2 सीटें अन्य के नाम गई थीं.

2008 के मुकाबले बीजेपी को तीन सीटें कम मिली थीं, इसके बावजूद उन्होंने पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाई. रमन सिंह 2003 से राज्य के मुख्यमंत्री हैं.

To get latest update about Chhattisgarh elections SMS CG to 52424 from your mobile. Standard  SMS Charges Applicable.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement