छत्तीसगढ़ चुनाव: खैरागढ़ में कांटेदार मुकाबला, देवव्रत को 870 मतों से मिली जीत

छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों पर दो चरण में मतदान हुआ था. पहले चरण के लिए 12 नवंबर (18 सीटें), दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर (72 सीटों) पर मतदान हुआ. इस बार राज्य में कुल 74.17 प्रतिशत मतदान हुआ. मंगलवार को हुए मतगणना में राज्य में कांग्रेस 15 साल बाद सत्ता में लौट रही है.

Advertisement
खैरागढ़ विधानसभा सीट खैरागढ़ विधानसभा सीट

मोहित ग्रोवर

  • नई दिल्ली,
  • 11 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 12:30 PM IST

छत्तीसगढ़ राज्य के राजनांदगांव जिले की खैरागढ़ विधानसभा सीट पर अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने उलटफेर करते हुए कांग्रेस और बीजेपी दोनों को हरा दिया. जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के देवव्रत सिंह ने बेहद कांटेदार मुकाबले में बीजेपी के कोमल जंघेल को महज 870 मतों के अंतर से हरा दिया. कांग्रेस के गिरवर जंघेल तीसरे स्थान पर रहे.

की जनता परफॉर्मेंस के आधार पर अपना नेता चुनती है. इस विधानसभा में कुल 51 फीसदी पुरुष वोटर हैं, तो वहीं 49 फीसदी वोटर महिला हैं. जोगी कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवार देवव्रत सिंह राज्य के सबसे अधिक संपत्ति वाले उम्मीदवारों में से एक हैं. उनकी कुल संपत्ति 119 करोड़ रुपये के करीब है.

Advertisement

2013 विधानसभा चुनाव, सामान्य सीट

गिरवर जंघेल, कांग्रेस, कुल वोट मिले 70133

कोमल जंघेल, बीजेपी, कुल वोट मिले 67943

2008 विधानसभा चुनाव, सामान्य सीट

कोमल जंघेल, बीजेपी, कुल वोट मिले 62437

मोतीलाल जंघेल, कांग्रेस, कुल वोट मिले 42893

2003 विधानसभा चुनाव, सामान्य सीट

देवव्रत सिंह, कांग्रेस, कुल वोट मिले 46339

सिद्धार्थ सिंह, बीजेपी, कुल वोट मिले 28432

छत्तीसगढ़ के बारे में...

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं. राज्य में अभी कुल 11 लोकसभा और 5 राज्यसभा की सीटें हैं. छत्तीसगढ़ में कुल 27 जिले हैं. राज्य में कुल 51 सीटें सामान्य, 10 सीटें एससी और 29 सीटें एसटी के लिए आरक्षित हैं.

2013 चुनाव में क्या थे नतीजे...

2013 में विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए गए थे. इनमें ने राज्य में लगातार तीसरी बार कांग्रेस को मात देकर सरकार बनाई थी. रमन सिंह की अगुवाई में बीजेपी को 2013 में कुल 49 विधानसभा सीटों पर जीत मिली थी. जबकि कांग्रेस सिर्फ 39 सीटें ही जीत पाई थी. जबकि 2 सीटें अन्य के नाम गई थीं.

Advertisement

2008 के मुकाबले बीजेपी को तीन सीटें कम मिली थीं, इसके बावजूद उन्होंने पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाई. रमन सिंह 2003 से राज्य के मुख्यमंत्री हैं.

''To get latest update about Chhattisgarh elections SMS CG to 52424 from your mobile. Standard  SMS Charges Applicable.''

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »