छत्तीसगढ़ चुनाव: कसडोल सीट से कांग्रेस की शकुन्तला साहू जीती

छत्तीसगढ़ के बलोदा बाज़ार जिले की कसडोल विधानसभा से कांग्रेस की शकुन्तला साहू ने 48418 वोटों से जीत दर्ज की है. कांग्रेस उम्मीदवार को 121422 वोट मिले. वहीं, बीजेपी के गौरीशंकर अग्रवाल को 73004 वोट मिले

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

कुबूल अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 11 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 8:42 AM IST

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का 15 साल का वनवास खत्म हो गया है. कांग्रेस ने प्रचंड बहुमत के साथ राज्य में जीत हासिल की है और रमन सिंह का लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनने का सपना टूट गया है. बलोदा बाज़ार जिले की कसडोल विधानसभा से कांग्रेस की शकुन्तला साहू ने 48418 वोटों से जीत दर्ज की है.

कांग्रेस उम्मीदवार को 121422 वोट मिले. वहीं, बीजेपी के गौरीशंकर अग्रवाल को 73004 वोट मिले.

Advertisement

2013, कसडोल विधानसभा सीट (सामान्य)

गौरीशंकर अग्रवाल, बीजेपी, कुल वोट मिले 96629

राजकमल सिंघानिया, कांग्रेस, कुल वोट मिले 70701

2008, कसडोल विधानसभा सीट (सामान्य)

राजकमल सिंघानिया, कांग्रेस, कुल वोट मिले 77661

योगेश चंद्रकर, बीजेपी, 50455

2003, कसडोल विधानसभा सीट, (सामान्य)

राजकमल सिंघानिया, कांग्रेस, कुल वोट मिले 48024

गौरीशंकर अग्रवाल, बीजेपी, कुल वोट मिले 43002

छत्तीसगढ़ के बारे में...

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं. राज्य में अभी कुल 11 लोकसभा और 5 राज्यसभा की सीटें हैं. छत्तीसगढ़ में कुल 27 जिले हैं. राज्य में कुल 51 सीटें सामान्य, 10 सीटें एससी और 29 सीटें एसटी के लिए आरक्षित हैं.

2013 चुनाव में क्या थे नतीजे...

2013 में विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए गए थे. इनमें भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में लगातार तीसरी बार कांग्रेस को मात देकर सरकार बनाई थी. रमन सिंह की अगुवाई में बीजेपी को 2013 में कुल 49 विधानसभा सीटों पर जीत मिली थी. जबकि कांग्रेस सिर्फ 39 सीटें ही जीत पाई थी. जबकि 2 सीटें अन्य के नाम गई थीं. 2008 के मुकाबले बीजेपी को तीन सीटें कम मिली थीं, इसके बावजूद उन्होंने पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाई. रमन सिंह 2003 से राज्य के मुख्यमंत्री हैं.

Advertisement

To get latest update about Chhattisgarh elections SMS CG to 52424 from your mobile. Standard  SMS Charges Applicable.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement