पानी मांगने को लेकर मजिस्ट्रेट और महिला पुलिसकर्मी में हुआ विवाद, Video Viral

पटना में एक कार्यक्रम के दौरान मजिस्ट्रेट और महिला पुलिसकर्मी के बीच पानी मांगने को लेकर विवाद हो गया. मजिस्ट्रेट बीपी गुप्ता ने कहा कि उन्होंने सिर्फ एक बोतल पानी ही तो मांगा है. मुझे पानी देने के बजाए आंख दिखाकर बदतमीजी की गई. वहीं महिला सिपाही ने कहा कि वो लोग सरकार के नौकर हैं, सरकार का काम कर रहे हैं, किसी के पर्सनल नौकर नहीं है.

Advertisement
मजिस्ट्रेट और महिला पुलिसकर्मी के बीच हुआ विवाद मजिस्ट्रेट और महिला पुलिसकर्मी के बीच हुआ विवाद

सुजीत कुमार

  • पटना,
  • 30 नवंबर 2023,
  • अपडेटेड 11:39 PM IST

बिहार की राजधानी पटना में पशुपालन विभाग के कार्यक्रम के दौरान मजिस्ट्रेट और महिला पुलिसकर्मी के बीच पानी मांगने को लेकर विवाद हो गया. जिसके बाद अन्य सिपाहियों ने भी मजिस्ट्रेट से बहस की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

बता दें, दीघा घाट पर गंगा नदी में मछली छोड़ने का कार्यक्रम था और इस दौरान मजिस्ट्रेट बीपी गुप्ता ने एक महिला सिपाही से एक बोतल पानी मांगा. महिला पुलिसकर्मी ने पानी देने से मना कर दिया. इसके बाद सभी पुलिसकर्मी मजिस्ट्रेट पर भड़क गए. वायरल वीडियो में महिला सिपाही को सुना जा सकता है कि वो सरकार की नौकर हैं किसी के पर्सनल नहीं. सरकार का काम कर देंगे. 

Advertisement

मजिस्ट्रेट और महिला पुलिसकर्मी के बीच हुआ विवाद 

इस पर मजिस्ट्रेट बीपी गुप्ता ने कहा कि उन्होंने सिर्फ एक बोतल पानी ही तो मांगा है. बल्कि मुझे पानी देने के बजाए आंख दिखाकर बदतमीजी की गई. बीपी गुप्ता ने पुलिसकर्मियों से पानी पिलाने को लेकर मानवता का उदाहरण भी दिया. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वो इसकी शिकायत DSP से करेंगे.

'सरकार का काम करेंगे आपका क्यों करें'

वहीं दूसरी तरफ महिला पुलिसकर्मी भी काफी गुस्से में नजर आईं. उनका कहना है कि वो सुबह 6 बजे से यहां पर हैं, कोई पूछने वाला नहीं है हम लोग सरकार के नौकर हैं, सरकार का काम कर रहे हैं, किसी के पर्सनल नौकर नहीं है, सरकार का काम करेंगे आपका क्यों करें. यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement