छुप-छुप कर मिलना पड़ा भारी, लोगों ने करा दी शादी, दूल्हे की गुहार, 'वीडियो वायरल मत करना'

बिहार के नवादा में शादी के लिए टालमटोल कर रहे एक युवक को प्रेमिका से छुप-छुप कर मिलना इस बार भारी पड़ गया, गांव वालों ने उसे पकड़कर प्रेमिका के साथ निकाह करवा दिया. इसके बाद दूल्हा लोगों से निकाह का वीडियो वायरल नहीं करने की गुहार लगाने लगा.

Advertisement
युवक की गांव वालों ने करा दी शादी युवक की गांव वालों ने करा दी शादी

aajtak.in

  • नवादा,
  • 17 मई 2022,
  • अपडेटेड 2:28 PM IST
  • युवक को पकड़कर गांववालों ने करा दी शादी
  • सालों से छुप-छुप कर लड़की से मिलता था प्रेमी

बिहार के नवादा में शादी के लिए टालमटोल करने के बाद प्रेमिका से  छुप-छुप कर मिलना भारी पड़ गया. हिसुआ थाना क्षेत्र के खनखनापुर में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को पकड़कर लोगों ने उसका निकाह करा दिया.

प्रेमिका के परिजनों और गांववालों ने मिलकर दोनों का निकाह करवाया है. अचानक पकड़ कर निकाह कराए जाने से युवक हक्का-बक्का रह गया और निकाह की रिकॉर्डिंग को वायरल नहीं करने की लोगों से गुहार लगाने लगा.

Advertisement

हालांकि लोगों ने उसकी एक नहीं सुनी और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जिसके बाद यह वायरल हो गया.दरअसल मुंगेर का रहने वाला प्रेमी युवक राजू खान का निकाह गांव वालों ने खनखनापुर की रहने वाली शबाना परवीन से करा दी. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन युवक एक साल से शादी के लिए टालमटोल कर रहा था.

हालांकि इस दौरान वो खनखनापुर अपनी प्रेमिका से मिलने बार-बार आता रहा. जैसे ही युवक इस बार गांव पहुंचा लोगों ने उसे पकड़ लिया और युवती से उसका निकाह करवा दिया. युवक राजू खान मूल रूप से मुंगेर जिले के रहने वाला है. 

रिपोर्ट के मुताबिक युवक के शादी से टालमटोल करने पर उसकी प्रेमिका चिंतित थी. लड़की और उसके परिजन शादी का दबाव बना रहे थे, मगर राजू शादी को  टाल रहा था. बिना शादी के युवक का बार-बार लड़की के घर आना-जाना मोहल्लेवालों को नागवार गुजर रहा था. 

Advertisement

युवक जब इस बार लड़की के गांव पहुंचा तो मोहल्लेवालों और समाजसेवियों ने युवक को पकड़कर शादी के लिए उसकी रजामंदी ली और मौलाना को बुलाकर उनका निकाह पढ़ाने का काम पूरा कर दिया. मौके पर लड़की पक्ष के परिजन, समाजसेवी और मोहल्ले के लोग उपस्थित रहे.

हालांकि इस दौरान लड़की के घर वाले कैमरे के सामने नहीं आए. वहीं निकाह को लेकर  मौलाना साहब ने बताया की मोहम्मद राजू खान का निकाह हिसुआ के खनखनापुर निवासी अख्तर की बेटी शबाना परवीन से हुई है. दोनों के बीच इसके लिए आपसी रजामंदी थी. दोनों ने खुशी से निकाह पढ़ा है जिसमे मेहर 31786 रुपया रखा गया है. मौके पर लड़की पक्ष के परिजन, समाजसेवी और कई लोग उपस्थित थे. (इनपुट - प्रतीक भान)

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement