चिराग पासवान ने पीएम मोदी की तारीफ की, बोले- उनमें पिता राम विलास की तरह अपनत्व का जज्बा

राम विलास पासवान को मरणोपरांत पद्म भूषण दिया गया. इस मौके पर चिराग पासवान ने पीएम मोदी से मुलाकात की. पीएम मोदी ने चिराग से हाल चाल जाना. मुलाकात के बाद चिराग पासवान ने पीएम मोदी के साथ फोटो ट्वीट की और प्रधानमंत्री की तारीफ की.

Advertisement
चिराग पासवान ने पीएम मोदी के साथ फोटो की शेयर चिराग पासवान ने पीएम मोदी के साथ फोटो की शेयर

aajtak.in

  • पटना,
  • 14 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 9:35 AM IST
  • चिराग पासवान ने पीएम मोदी की तारीफ की
  • चिराग ने पिता पासवान से की पीएम मोदी की तुलना

दिवंगत नेता राम विलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है. उन्होंने पीएम मोदी को अपने पिता रामविलास पासवान की तरह बताया. चिराग ने कहा, पीएम मोदी में उनके पिता की तरह अपनत्व का जज्बा है.

दरअसल, राम विलास पासवान को मरणोपरांत पद्म भूषण दिया गया. इस मौके पर चिराग पासवान ने पीएम मोदी से मुलाकात की. पीएम मोदी ने चिराग से हाल चाल जाना. मुलाकात के बाद चिराग पासवान ने पीएम मोदी के साथ फोटो ट्वीट की और प्रधानमंत्री की तारीफ की. 

Advertisement

चिराग पासवान ने ट्वीट कर लिखा, आत्मीयता और आजीवन संबंधों में बढ़चढ़ कर निवेश करने के प्रयासों की वजह से पिताजी के सभी संबंध व्यक्तिगत थे. लोगों और उनके हितों से जुड़े रहने और अपनत्व का वही जज्बा पीएम मोदी में भी देखा है. हाल की संक्षिप्त मुलाकात में उन्होंने कुशलक्षेम पूछा. 

 

आत्मीयता और आजीवन संबंधों में बढ़चढ़ कर निवेश करने के प्रयासों की वजह से पिताजी के सभी संबंध व्यक्तिगत थे। लोगों और उनके हितों से जुड़े रहने और अपनत्व का वही जज़्बा आदरणीय @narendramodi जी में भी देखा है। हाल की संक्षिप्त मुलाकात में उन्होंने कुशलक्षेम पूछा। pic.twitter.com/QIfPTQKIa2

— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) November 14, 2021

ये सम्मान बेहद खास- चिराग
इससे पहले चिराग पासवान ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से पद्म भूषण लेते हुए वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, आज का दिन मिश्रित भावनाओं से भरा हुआ है. एक तरफ जहां आंखें नम है तो वही सीना गर्व से भरा हुआ है. पापा को आज मिला सम्मान बेहद खास है. पर पहली बार है कि ऐसे खास मौके पर मां और मेरे साथ वे खुद मौजूद नहीं. 
 

Advertisement

आज का दिन मिश्रित भावनाओं से भरा हुआ है। एक तरफ़ जहां आँखें नम है तो वही सीना गर्व से भरा हुआ है। पापा को आज मिला सम्मान बेहद खास है । पर पहली बार है कि ऐसे खास मौके पर मां और मेरे साथ वे खुद मौजूद नहीं । pic.twitter.com/rK8oe5GT6z

— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) November 9, 2021

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement