बिहार: बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर नीतीश कुमार, कहा- सितंबर तक सतर्क रहें

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी इस क्षेत्र में नदियों का जलस्तर कम है, लेकिन बाढ़ की संभावना सितंबर माह तक बनी रहेगी. इसके लिए पूरी तैयारी एवं सतर्कता बनाए रखें.

Advertisement
गोपालगंज में सुरक्षित ठिकानों पर जाते बाढ़ प्रभावित लोग (फोटो-पीटीआई) गोपालगंज में सुरक्षित ठिकानों पर जाते बाढ़ प्रभावित लोग (फोटो-पीटीआई)

aajtak.in

  • पटना,
  • 09 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 8:07 AM IST
  • सितंबर तक बिहार में बाढ़ का खतरा
  • नीतीश ने अधिकारियों को सतर्क किया
  • हालात पर नजर बनाएं रखें-नीतीश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को अलग अलग जिलों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों एवं तटबंधों का हवाई सर्वेक्षण किया. मुख्यमंत्री ने समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया भागलपुर, सहरसा, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, मधुबनी और दरभंगा के बाढ़ प्रभावित इलाके का हवाई सर्वेक्षण किया.

बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा 

इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कटिहार और भागलपुर जिलों में कई बांधों और सुरक्षात्मकों कार्यो का भी जायजा लिया.

Advertisement

मुख्यमंत्री ने पूर्णिया के चूनापुर हवाईअड्डा के कॉन्फ्रेंस हॉल में पूर्णिया प्रमंडल की आयुक्त एवं जिलाधिकारी के साथ संभावित बाढ़ एवं कोरोना संक्रमण की समीक्षा बैठक की और कई आवश्यक निर्देश दिए.

सितंबर महीने तक बाढ़ का खतरा 

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी इस क्षेत्र में नदियों का जलस्तर कम है, लेकिन बाढ़ की संभावना सितंबर माह तक बनी रहेगी. इसके लिए पूरी तैयारी एवं सतर्कता बनाए रखें.

कोरोना संक्रमण की जांच में लाएं तेजी

उन्होंने अधिकारियों को जिलों में संभावित बाढ़ वाले क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण की जांच में तेजी लाने के भी निर्देश दिए.

समीक्षा के दौरान विधायक लेसी सिंह, मुख्य सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, सचिव (जल संसाधन) संजीव हंस, पूर्णिया प्रमंडल की आयुक्त सफीना एन., पूर्णिया के जिलाधिकारी राहुल कुमार, पुलिस अधीक्षक विशाल शर्मा सहित कई अधिकारी उपस्थित थे. 

Advertisement

कोसी के तटबंध का निरीक्षण

पूर्णिया के बाद मुख्यमंत्री ने सुपौल के वीरपुर पहुंचकर कोसी नदी के पूर्वी तटबंध का निरीक्षण किया. सीएम ने तटबंध के स्पर संख्या-10 पिपराही, वीरपुर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान बाढ़ से बचाव को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर संबंधित विभागीय अधिकारियों से चर्चा की गई और उन्हें कई आवश्यक निर्देश दिए.

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी स्पर एवं तटबंध का नियमित निरीक्षण करते रहने के निर्देश दिए. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »