बिहार: तीन-चार दिन में बारिश की संभावना, CM नीतीश ने किया दरभंगा का हवाई सर्वेक्षण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को दरभंगा जिले का हवाई सर्वेक्षण किया जहां पर बाढ़ से सबसे ज्यादा तबाही हुई है. दरभंगा में नीतीश कुमार ने उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मखनाही में स्थित आपदा राहत शिविर एवं सामुदायिक किचन का निरीक्षण किया.

Advertisement
बाढ़ ग्रस्त दरभंगा का हवाई सर्वेक्षण करते नीतीश कुमार (फोटो- रोहित कुमार सिंह) बाढ़ ग्रस्त दरभंगा का हवाई सर्वेक्षण करते नीतीश कुमार (फोटो- रोहित कुमार सिंह)

रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 06 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 12:19 AM IST

  • बिहार में 24 घंटे के दौरान अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई
  • सीएम नीतीश कुमार ने आपदा राहत शिविर में रह रहे लोगों से मुलाकात की

बिहार में पिछले 24 घंटे में मॉनसून पूरी तरीके से सक्रिय रहा है और कई जिलों में बारिश भी हुई है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 3 से 4 दिनों में प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ-साथ वज्रपात की भी संभावना जताई गई है.

Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है. बता दें कि बिहार में बाढ़ से अब तक 14 जिले और तकरीबन 60 लाख की आबादी प्रभावित हुई है. जो जिले बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं उनमें दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, समस्तीपुर, मधुबनी, पूर्वी चंपारण, छपरा, पश्चिमी चंपारण और गोपालगंज शामिल है.

बाढ़ ग्रस्त इलाकों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कुल 31 टीमें तैनात हैं. इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को दरभंगा जिले का हवाई सर्वेक्षण किया जहां पर बाढ़ से सबसे ज्यादा तबाही हुई है. दरभंगा में नीतीश कुमार ने उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मखनाही में स्थित आपदा राहत शिविर एवं सामुदायिक किचन का निरीक्षण भी किया.

नीतीश कुमार ने लोगों से की बातचीत

नीतीश ने आपदा राहत शिविर में रह रहे लोगों से बातचीत की और उन्हें वहां पर उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्था के बारे में जानकारी ली. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बच्चों को बिस्किट भी वितरित किए. इस दौरान नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश जारी किए कि आपदा राहत शिविर में रह रहे सभी लोगों का एंटीजन टेस्ट और आरटी-पीसीआर टेस्ट जरूर कराया जाए.

Advertisement

दरभंगा में बाढ़ राहत शिविर के निरीक्षण के बाद नीतीश कुमार चंपारण तटबंध और गोपालगंज जिले के विभिन्न इलाकों का लगभग एक घंटे तक हवाई सर्वेक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए. अब तक बिहार में बारिश सामान्य से 41 फीसदी ज्यादा दर्ज की गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement