सर्दियों में पुरुषों के बोरिंग पहनावे को नया लुक देने आया ब्रैंड

Impact Feature

Sporto, जे.जी. होज़री का ब्रैंड है जो पिछले 40 सालों से Athleisure पहनावे में खासतौर पर पुरुषों को बेहतरीन कलेक्शन मुहैया करवाते आ रहे हैं. इनके कलेक्शन सिर्फ़ भारत में ही नहीं, बल्कि दूसरे देशों में भी खूब पसंद किए जाते हैं.

Advertisement

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 जनवरी 2024,
  • अपडेटेड 4:21 PM IST
  • Sporto भारत का सबसे तेज़ी से बढ़ने वाला Men’s Athleisure ब्रैंड है.
  • मॉडर्न फिट और बेहतरीन स्टाइल
  • भारत में इनके कलेक्शन के कुछ बेहद ही मशहूर ब्रैंड Macho, Amul Comfy, और Zoiro हैं, जिन्हें देश भर में खूब पसंद किया जाता है.

सर्दियों का मौसम हो और पुरुषों के पहनावे की बात आए, तो गिन चुनकर कुछ ही विकल्प सामने रह जाते हैं. अब इन लिमिटेड विकल्पों में सबसे बड़ी परेशानी यह है कि इनके साथ आपको अपने स्टाइल के साथ समझौता करना पड़ता है. सर्दियों में पुरुषों के लिए वही पुराने लुक वाले जैकेट, मफ़लर, लॉन्ग कोट, और स्वेटर जैसे विकल्प मौजूद होते हैं, जो लंबे समय से सर्दियों में पुरुषों के पहनावे को पहचान देते आ रहे हैं. सर्दियां शुरू होते ही आपको जैकेट और मफ़लर बांधे पुरुष दिख जाएंगे, फ़ैशन के नाम पर कोई भी किसी दूसरे से अलग नहीं दिखता. सर्दियों में आप चाहकर भी अपने लुक को बदल नहीं पाते, ऐसा इसलिए भी है क्योंकि अब तक पुरुषों के Winter wear की कैटगरी में किसी भी ब्रैंड ने कुछ नया आज़माने की कोशिश ही नहीं की. दरअसल, Winter wear को लेकर एक पारंपरिक सोच हमेशा से ही इस मौसम के पहनावे को सीमित बनाती रही है और वो पारंपरिक सोच है कि सर्दियों में तो मोटे जैकेट और स्वेटर ही पहने जा सकते हैं. 

Advertisement

अब तक हमने भी इसी सोच के साथ मोटे औैर भारी-भरकम दिखने वाले जैकेट और स्वेटर पहने, जिन्होंने हमारे लुक को Bulky बना दिया. बदलते वक्त के साथ, अब सर्दियों के पहनावे में भी बदलाव की ज़रूरत काफी लंबे समय से महसूस की जा रही है, लेकिन अब तक कोई भी ब्रैंड उस बदलाव की कसौटी पर खरा नहीं उतर पाया. लेकिन अब एक ऐसा ब्रैंड है जिन्होंने बदलाव की इस ज़रूरत को समझते हुए पुरुषों के Winter wear में अपना बेहतरीन कलेक्शन पेश किया है. यह कलेक्शन सर्दियों के आम कपड़ों से स्टाइल और लुक में बेहद ही अलग है, जो सर्दियों में पुरुषों के आमतौर पर पहने जाने वाले पहनावे से हटकर है. यह कलेक्शन पुरुषों के पहनावे को नया लुक और नया स्टाइल देकर सर्दियों के सामान्य पहनावे की तरह गरमाहट भी देता है, जिसका मतलब है कि आप स्टाइल में रहकर भी सर्दियों का लुत्फ़ उठा सकते हैं. इस कलेक्शन में सबसे खास बात यह है कि इसके fabric को बेहद ही खास तकनीक से बनाया गया है, जो इसे बेहद ही नरम बनाने के साथ किसी भी भारी-भरकम जैकेट या स्वेटर जैसी गरमाहट भी देता है. लेकिन यह कलेक्शन उन भारी-भरकम स्वेटर और जैकेट से कई गुना हल्का और लुक में बेमिसाल है. ये ब्रैंड कोई और नहीं बल्कि जाना माना ब्रैंड Sporto है, जो पिछले 40 सालों से खासतौर पर पुरुषों के पहनावे को नया स्टाइल और कंफ़र्ट देता आ रहा है. Sporto भारत का सबसे तेज़ी से बढ़ने वाला Men’s Athleisure ब्रैंड है. 

Advertisement

अगर हम बात करें पुरुषों के Winter wear को नया लुक देनी की, तो Sporto ने बेहतरीन लुक वाले स्वेटशर्ट अपने कलेक्शन में शामिल किए हैं, जिनमें रिप्ड नेकलाइन, ज़िप के साथ मॉक नेक वाले Sweatshirt शामिल हैं, जो सर्दियों में आपको भारी भरकम जैकेट और स्वेटशर्ट के घिसे-पिटे लुक से कोसो दूर रखता है. सिर्फ़ इतना ही नहीं, Sporto ने Fluyid Jacket लॉन्च किया है, जो देखने में न ही भारी भरकम और पारंपरिक जैकेट जैसे हैं और न ही ये किसी आम जैकेट की तरह आपकी बॉडी शेप को बदलते हैं. Fluyid जैकेट का fabric इतना लचीला है कि ये आपकी बॉडी की शेप में ढल जाता है. साथ ही, ये जैकेट मॉडर्न फिट और बेहतरीन स्टाइल बटन फ़्लैप कॉलर के साथ आते हैं. यानी Fluyid जैकेट में आपके स्टाइल और लुक का पूरा ध्यान रखा गया है.

अपने कलेक्शन में इन्होंने पुरुषों के लिए Spacer Jacket भी शामिल किया है, जो लुक और स्टाइल के मामले में बेहतरीन है. इस जैकेट के साथ Spacer Track भी उपलब्ध है, जो आपको एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन देता है, जिसे एक दूसरे के साथ पहना जा सकता है और अपने लुक को और भी ज़्यादा बेहतरीन बनाया जा सकता है. Spacer जैकेट और ट्रैकर का Fabric लचीला है और मॉडर्न लुक के साथ आपको स्टाइल की गारंटी देता है. अब सर्दियों के पहनावे की बात की जाए और मॉडर्न लुक वाले हुडी का ज़िक्र न हो, तो कुछ अधूरा लगता है. Sporto के कलेक्शन में Ultra Fleece Hoodie और Ultra Fleece Hoodie Jacket भी शामिल हैं. इसमें आपको सामने की ओर ज़िपर और हुडी के विकल्प भी मिलते हैं. जिनसे आपको अपने स्टाइल और लुक को अलग अंदाज़ देने का मौका मिलता है. यानी इस बार की सर्दियों में आप अपने स्टाइल और लुक का पूरा ध्यान रखते हुए, सर्दियों के मौसम का पूरा लुत्फ़ उठा सकते हैं. इस पूरे कलेक्शन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह आपकी जेब पर बिल्कुल भी भारी नहीं पड़ता, जिसका मतलब है कि अब आप अपने बजट में रहकर स्टाइल और लुक से बिना समझौता किए अपनी अलग पहचान बनाने के लिए तैयार हैं. 

Advertisement

एक ब्रैंड के तौर पर Sporto ने समझी ज़िम्मेदारी
Sporto, जे.जी. होज़री का ब्रैंड है जो पिछले 40 सालों से Athleisure पहनावे में खासतौर पर पुरुषों को बेहतरीन कलेक्शन मुहैया करवाते आ रहे हैं. इनके कलेक्शन सिर्फ़ भारत में ही नहीं, बल्कि दूसरे देशों में भी खूब पसंद किए जाते हैं. भारत में इनके कलेक्शन के कुछ बेहद ही मशहूर ब्रैंड Macho, Amul Comfy, और Zoiro हैं, जिन्हें देश भर में खूब पसंद किया जाता है. एक ब्रैंड होने के तौर पर, हम पर्यावरण की तरफ़ अपनी ज़िम्मेदारी समझते हैं और उत्पादन की अपनी प्रक्रिया में पारदर्शिता रखते हैं, जिसमें पर्यावरण के अनुकूल डाई का इस्तेमाल, अंतरराष्ट्रीय स्तरों की मशीनों का इस्तेमाल, बेहतरीन क्वालिटी का एंटी-बैक्टीरियल कॉटन, और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना धोए जा सकने वाले fabric शामिल हैं. इसलिए इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि Sporto आज ग्राहकों का बेहद ही पसंदीदा ब्रैंड बन चुका है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement