21 days no red chilli challenge: फूड में घी, तेल, मसाले और लाल मिर्च होना लाजमी है और इनके बिना खाने में स्वाद नहीं आता है. मगर जिस तरह से बीमारियां बढ़ रही हैं, उसकी आधी वजह ज्यादा तेल और मसाले ही होते हैं. इसलिए इनका जितना कम इस्तेमाल किया जाए उतना बेहतर है. भारतीय लोग चटपटे और तीखे खाने के शौकीन होते हैं और इस वजह से अपने खाने में लाल मिर्च डालते हैं.
मगर क्या आप जानते हैं कि अगर आप सिर्फ 21 दिनों के लिए लाल मिर्च को पूरी तरह अपनी लाइफ में बैन कर देते हैं यानी खाने में उसका इस्तेमाल बंद कर देते हैं. तो आपकी बॉडी पर इसका क्या असर होगा, लाल मिर्च खाने से शरीर में क्या बदलाव हो सकते हैं, इनके बारे में जानकर आप शॉक्ड हो जाएंगे.
इस बारे में हाल में ही कैंसर विशेषज्ञ और कैंसर हीलर सेंटर के MD डॉ. तरंग कृष्ण, जिन्हें 22 साल से ज्यादा का अनुभव है ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की थी, जिसमें उन्होंने इसके बारे में बताया है कि लाल मिर्च 21 दिन न खाने से हमारी बॉडी में क्या बदलाव आते हैं.
डॉ. तरंग कृष्ण के मुताबिक, लाल मिर्च खाने से बॉडी में कई तरह की समस्याएं होती हैं. लाल मिर्च खाने से गट हेल्थ पर सीधा असर पड़ता है और वो उसे नुकसान पहुंचाता है.इससे मसूड़ों पर भी इफेक्ट पड़ता है, इसलिए जब आप इसे खाना बंद कर देते है तो शरीर का इम्यून सिस्टम इंप्रूव होने लगता है.
पहले के जमाने में शुद्ध लाल मिर्च का इस्तेमाल किया जाता था, अक्सर लोग अपने घरों में ही मिर्च को सुखाकर उसका पाउडर बनाते थे. मगर अब बाजार में मिलावटी लाल मिर्च मिलने लगी है, जो शरीर को बीमारी का घर बना देती है.
मिलावटी लाल मिर्च से इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है, इसके अलावा एसिडिटी से लेकर सीने में जलन, पेट दर्द और दस्त जैसी कोई समस्याओं भी आपको घेर सकती हैं. लाल मिर्च खाने से पेट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं, इससे डाइजेशन में में परेशानी होती है और यही वजह यह ही अक्सर डॉक्टर भी लाल मिर्च कम खाने की सलाह देते हैं.
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ साइंस की रिसर्च के अनुसार, लाल मिर्च को खाने से पूरी तरह से हटाने से डाइजेस्टिव सिस्टम को फौरन आराम मिल सकता है. क्योंकि इसमें मौजूद कैप्साइसिन GI म्यूकोसा को इरिटेट करता है और इसलिए जब मिर्च खाना बंद करते हैं, तो एसिडिटी, कब्ज और IBS के लक्षण कम होते हैं.
2015 की एक स्टडी में बताया गया था कि हफ्ते में 6 से 7बार ही मिर्च खाने वाले लोगों को हार्ट से जुड़ी समस्याओं, कैंसर और डायबिटीज से मौत का जोखिम कम होत है.
डॉक्टर कृष्ण का कहना है कि अगर आपको चटपटा खाना ज्यादा पसंद हैं, तो आप लाल मिर्च की बजाय हरी मिर्च का इस्तेमाल खाने में कर सकते हैं. क्योंकि हरी मिर्च खाने से शरीर को नुकसान लाल मिर्च के मुकाबले कम होता है. इसके अलावा आप काली मिर्च और गरम मसाले डालकर भी खाने को तीखा और चटपटा बना सकते हैं.
आजतक हेल्थ डेस्क