पैगंबर मोहम्मद के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले डासना शिवशक्ति धाम के महंत यति नरसिंहानंद का इन दिनों भारी विरोध हो रहा है. अपने बयान को लेकर उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश, हैदराबाद और में मामला दर्ज हो चुका है. सीएम योगी ने भी 7 अक्टूबर को कहा था कि किसी भी जाति, मत-मजहब या संप्रदाय से जुड़े देवी-देवता, महापुरुष या साधु-संतों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वालों को कानून के तहत कड़ी सजा दी जाएगी. लेकिन फिलहाल पुलिस का कहना कि उन्हें भी नहीं पता कि इस वक्त कहां हैं.
इस बीच यति नरसिंहानंद का सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें वो सीएम योगी के खिलाफ बयानबाजी करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में नरसिंहानंद कहते हैं कि सीएम योगी की पुलिस ने उनकी बहुत बेइज्जती की है. और फिर अपमानजनक तरीके से वो योगी को उनके खिलाफ करने की चुनौती देते हैं. लोग इस वीडियो को पैगंबर मोहम्मद को लेकर हुए विवाद के बाद का बताते हुए कर रहे हैं.
आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये वीडियो अक्टूबर 2023 का है, जब पुलिस ने यति नरसिंहानंद को गाजियाबाद में डीएम दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करने से रोका था, जिससे नाराज होकर उन्होंने सीएम योगी के खिलाफ ये बयान दिया था.
कैसे पता लगाई सच्चाई?
वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर हमें ये 'न्यूज 24' के के ट्वीट में मिला. इतना तो यहीं साफ हो गया कि ये वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं है.
हमें इस घटना से जुड़ी भी मिलीं. , हिन्दू रक्षा दल के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी पर पुलिस ने गुंडा एक्ट और हिस्ट्रीशीटर के आरोप लगाए थे, जिन्हें हटवाने के लिए उनके समर्थक 10 अक्टूबर 2023 को डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन करने पहुंचे थे. में हिस्सा लेने के लिए यति नरसिंहानंद ने भी डासना मंदिर से जिला अधिकारी कार्यालय के लिए कूच किया था. लेकिन, इलाके में पुलिस ने नरसिंहानंद को बीच में ही रोक लिया और फिर दोनों के बीच झड़प हो गई थी. इसके बाद नरसिंहानंद ने पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए सीएम योगी के खिलाफ बयानबाजी करते हुए ये वीडियो जारी किया था.
सीएम योगी के खिलाफ नरसिंहानंद के इस बयान के खिलाफ गाजियाबाद पुलिस ने दर्ज की थी. अगले ही दिन नरसिंहानंद ने .
बता दें कि हिन्दू रक्षा दल के अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी पर हिंदुओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने और पुलिसकर्मी से अभद्रता करने जैसे मामलों में अलग-अलग थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं. में कुछ लोगों को बांग्लादेशी समझकर, उनके साथ मारपीट करने और झुग्गियों में आग लगाने के लिए पुलिस ने भूपेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया था.
साफ है, यति नरसिंहानंद के साल भर पुराने वीडियो को अभी चल रहे पैगंबर विवाद से जोड़कर पेश किया जा रहा है.
संजना सक्सेना