सोशल मीडिया पर ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म वाली एक खबर तेजी से वायरल हो रही है. खबर में एक बुजुर्ग मुस्लिम आदमी की तस्वीर के साथ दावा किया गया है कि ग्रेटर नोएडा में नियाज रज्जाक नाम के एक 54 साल के बुजुर्ग ने एक ढाई साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया है. सोशल मीडिया पर लोग जिस खबर को शेयर कर रहे वो और नाम की वेबसाइट ने छापी है.
इंडिया टुडे एंटी फेक न्यूज वॉर रूम ने अपनी पड़ताल में पाया कि खबर में दिखाई गई बुजुर्ग आदमी की तस्वीर भ्रामक है. ग्रेटर नोएडा का ऐसा एक मामला सचमुच सामने आया है, लेकिन खबर में जिस मुस्लिम आदमी की तस्वीर दिखाई गई है, वो बांग्लादेश के एक रिक्शावाले की है और तीन साल पुरानी है. इस आदमी का दुष्कर्म वाले मामले से कोई लेना-देना नहीं.
Rojgar Times और MNS News की इस खबर को पर जमकर शेयर किया जा रहा है.Pushpendra Kulshrestha नाम के एक ट्विटर यूजर ने Rojgar Times की खबर को गुरुवार को ट्वीट किया था. इस ट्वीट को 2800 से भी ज्यादा बार रीट्वीट किया जा चुका है.
खबर में दी गई तस्वीर को रिवर्स सर्च करने पर है, हमें एक मिला, जिसमें ये तस्वीर मौजूद थी. इस ब्लॉग को बांग्लादेश के एक फोटो जर्नलिस्ट आकाश चलाते है. तस्वीर के बारे में जानने के लिए हमने आकाश से ईमेल के जरिए संपर्क साधा. आकाश ने हमें बताया कि ये तस्वीर बांग्लादेश की राजधानी ढाका के एक रिक्शावाले की है जो उन्होंने तीन साल पहले ली थी. इस तस्वीर को आकाश ने 2016 में अपने फेसबुक पेज पर भी शेयर किया था.
बच्ची के साथ दुष्कर्म वाले मामले को लेकर भी हमें एक रिपोर्ट मिली. के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के जर्छा इलाके में 19 सितम्बर 2019 को नियाज रज्जाक नाम के एक 54 साल के फलवाले को गिरफ्तार किया गया था. रज्जाक पर आरोप था कि उसने एक ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है. बच्ची की मां ने पुलिस को बताया था कि नियाज बच्ची को सेव देने का लालच देकर एक सुनसान जगह ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया.
वायरल खबर में दिखाई गई तस्वीर को लेकर हमारी बात ग्रेटर नोएडा पुलिस से भी हुई. जर्छा के SHO अनिल कुमार ने हमें बताया कि ये घटना तो सच है लेकिन खबर में दिखाई गई तस्वीर आरोपी की नहीं. उन्होंने हमारे साथ आरोपी की तस्वीर भी साझा की. आरोपी होने की वजह से हम तस्वीर को इस खबर में नहीं दिखा सकते.
यहां पर ये बात साफ होती है कि वायरल खबर में दी गई जानकारी सही है, लेकिन तस्वीर में दिख रहा आदमी आरोपी नहीं.
अर्जुन डियोडिया