सोशल मीडिया पर इन दिनों जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की अलग रह रहीं पत्नी पायल अब्दुल्ला के इंटरव्यू का एक वीडियो हो रहा है. इसे शेयर करते हुए कुछ लोग कह रहे हैं कि पायल अब्दुल्ला, कांग्रेस नेता सचिन पायलट की सगी बहन हैं, जिन्होंने हिंदू धर्म त्याग कर उमर अब्दुल्ला से निकाह किया था. लेकिन अब दोनों का तलाक होने वाला है और पायल की स्थिति ये हो चुकी है कि उन्हें मीडिया में आकर अपनी आपबीती बतानी पड़ रही है.
'एबीपी न्यूज' को दिए गए इस इंटरव्यू में पायल बता रही हैं कि कैसे उमर से अलग होने के बाद उन्हें पैसों के लिए परेशान होना पड़ रहा है. उनके मुताबिक, उमर उन्हें घर के खर्च और बच्चों की पढ़ाई के लिए एक पैसा तक नहीं देते हैं. पायल बता रही हैं कि उन्हें अचानक घर से निकाल दिया गया था, जिसके बाद से वो भटक रही हैं, उनके पास रहने को घर नहीं है. उनकी और बच्चों की उमर कोई मदद नहीं करते हैं.
फेसबुक और ट्विटर पर ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. ऐसे ही कुछ पोस्ट्स का और देखा जा सकता है.
'आजतक फैक्ट चेक' की जांच में पता चला कि पायल अब्दुल्ला, सचिन पायलट की बहन नहीं है. सचिन पायलट की बहन का नाम सारिका पायलट है और उनके पति, विशाल चौधरी नाम के एक बिजनेसमैन हैं.
गौरतलब है कि उमर अब्दुल्ला की बहन सारा की शादी सचिन पायलट से हुई थी.
कैसे पता लगाई सच्चाई?
कुछ कीवर्ड्स की मदद से सर्च करने पर हमें ये वीडियो 'एबीपी न्यूज' के यूट्यूब चैनल पर मिला. यहां इसे 12 सितंबर, 2016 को अपलोड किया गया था. इस इंटरव्यू में पायल ने अपने पति उमर पर 2013 से कोई मदद न करने का आरोप लगाया था. यानी ये वीडियो अभी का है ही नहीं.
हमें उमर अब्दुल्ला और पायल के अलग होने को लेकर तमाम न्यूज रिपोर्ट्स मिलीं. में बताया गया है कि उमर और पायल की शादी 1994 में हुई थी. लेकिन 2009 से दोनों अलग रह रहे हैं. 2011 में उमर ने भी की थी कि वो पायल से अलग हो चुके हैं. दोनों के दो बच्चे हैं जो पायल के साथ रहते हैं.
“द टेलीग्राफ” की के अनुसार, पायल, रिटायर्ड मेजर जनरल राम नाथ की बेटी हैं. उमर और पायल के तलाक का केस अभी चल रहा है. हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट ने उमर अब्दुल्ला को अपनी अलग रह रही पत्नी को भत्ता देने का फैसला सुनाया था.
कौन हैं सचिन पायलट की बहन?
दिवंगत कांग्रेस नेता राजेश पायलट की बेटी और सचिन पायलट की बहन का नाम सारिका पायलट है. सारिका ने साल 2000 में विशाल चौधरी नाम के एक बिजनेसमैन से शादी की थी. , ‘’() और जैसे कई मीडिया संस्थानों ने अपनी रिपोर्ट्स में बताया है कि सचिन पायलट की बहन सारिका पायलट हैं.
इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला की बेटी और उमर अब्दुल्ला की बहन सारा अब्दुल्ला पायलट, सचिन पायलट की पत्नी हैं. दोनों की शादी साल 2004 में हुई थी. , इस शादी में अब्दुल्ला परिवार से कोई शामिल नहीं हुआ था. लेकिन बाद में अबदुल्ला परिवार ने भी इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया था.
अर्जुन डियोडिया