फैक्ट चेक- झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने नहीं की शराब पीकर प्रेस कॉन्फ्रेंस

वायरल पोस्ट में महिला पत्रकार अपनी नाक पर हाथ रखकर रघुबर दास का इंटरव्यू लेती हुई नज़र आ रही है. फोटो में  टेबल पर कुछ और न्यूज़ संस्थानों  के माइक भी देखे जा सकते हैं.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने शराब पीकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की.
सच्चाई
इस दावे में कोई सच्चाई नहीं है.

अर्जुन डियोडिया / समीर चटर्जी

  • नई दिल्ली,
  • 29 मई 2019,
  • अपडेटेड 3:38 PM IST

सोशल मीडिया पर एक फोटो के जरिए दावा किया जा रहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने शराब पीकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. फोटो में एबीपी न्यूज़ की एक महिला पत्रकार अपनी नाक पर हाथ रखकर रघुबर दास का इंटरव्यू लेती हुई नज़र आ रही है. फोटो में  टेबल पर कुछ और न्यूज़ संस्थानों  के माइक भी देखे जा सकते हैं.

Advertisement
और पर ये पोस्ट जमकर वायरल हो रही है.

इंडिया टुडे एंटी फेक न्यूज़ वॉर रूम (AFWA) ने पाया की ये दावा गलत है. हमें पता चला कि फोटो में दिखा रही महिला पत्रकार का नाम निधि श्री है. इंडिया टुडे को निधि ने बताया कि फोटो के साथ किया गया दावा में कोई सच्चाई नहीं है. उनका कहना है कि ये फोटो 23 मई को हुई मतगणना के दिन की है, जब वो रघुबर दास का इंटरव्यू लेने रांची गई थीं.

निधि ने हमें बताया हमारे हाथ का नाक, माथे या बाल पर जाना बहुत ही साधारण बात है. उस समय भी ऐसा ही हुआ और किसी ने उसकी फोटो लेकर वायरल कर दी. निधि ने इस दावे का खंडन एक ट्वीट में भी किया है.

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement