फैक्ट चेक: क्या है 'बच्चे को दूध पिलाने' वाली अनोखी कहानी का सच?

एक फेसबुक पेज ने इस तस्वीर को शेयर किया है. फोटो पर ​हिंदी में लिखा है कि बच्चे की मां के गुजरने के बाद अपने चेहरे पर मां की तस्वीर लगाकर बच्चे को दूध पिलाते इस बाप के जज्बे को सलाम निशब्द: हूं

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
मां की मौत के बाद पिता ने बच्चे को दूध पिलाने का असाधारण तरीका खोज निकाला.
सच्चाई
वायरल तस्वीर के साथ किया जा रहा दावा झूठा है, बच्चे की मां जीवित है.

अर्जुन डियोडिया / अमनप्रीत कौर

  • नई दिल्ली,
  • 18 अक्टूबर 2019,
  • अपडेटेड 10:33 PM IST

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें एक आदमी के चेहरे पर एक औरत की फोटो मास्क की तरह लगी हुई है और वह एक छोटे बच्चे को दूध पिलाता हुआ दिख रहा है. तस्वीर के साथ एक भावनात्मक दावा किया गया है कि बच्चे की मां की मौत होने के बाद उसका पिता उसे पालने के लिए इस तरह से संघर्ष कर रहा है.

Advertisement

इंडिया टुडे के एंटी फेक न्यूज वॉर रूम (AFWA) ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल हो रही तस्वीर के साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह से झूठा है. तस्वीर में जो आदमी दिख रहा है उसका नाम Samoel Ferreira है और उसने स्पष्ट किया कि उनकी पत्नी जिंदा है और पूरा परिवार अच्छी तरह से है. पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन यहां देखा जा सकता है.

फेसबुक पेज 'SARE JAHA KA DIL 'ने इस तस्वीर को शेयर किया है. फोटो पर ​हिंदी में लिखा है, 'बच्चे की मां के गुजरने के बाद अपने चेहरे पर मां की तस्वीर लगाकर बच्चे को दूध पिलाते इस बाप के जज्बे को सलाम निशब्द: हूं'

तस्वीर में देखा जा सकता है कि दूध पिला रहे आदमी ने ब्रा भी पहनी हुई है जिसके सहारे दूध की बोतल अटकी हुई है और उसने अपने चेहरे पर बच्चे की मां की तस्वीर को मास्क की तरह पहना हुआ है. इस दावे की पड़ताल के लिए हमने वायरल तस्वीर को Yandex पर रिवर्स सर्च किया.

Advertisement

हमने पाया कि ब्राजील की एक वेबसाइट पर प्रकाशित लेख में यह तस्वीर मौजूद है. इस लेख में कहा गया है कि Samoel Ferreira नाम के इस ब्राजीलियन आदमी ने मां की अनुपस्थिति में बच्चे को दूध पिलाने का यह असाधारण तरीका खोज निकाला है.

इंडिया टुडे ने इंस्टाग्राम पर Samoel Ferreira से संपर्क किया तो उन्होंने हमें बताया, 'मेरी पत्नी चर्च गई थी और बच्चा मेरे साथ था. वह मां के बिना दूध पीने से मना कर रहा था. इसलिए उसको दूध पिलाने के लिए मैंने यह मजाकिया तरीका खोजा.' उन्होंने हमें यह भी बताया कि तस्वीर के साथ वायरल हो रहा दावा पूरी तरह झूठा है. मेरी पत्नी और परिवार पूरी तरह ठीक है. उन्होंने हमें अपने परिवार की हालिया तस्वीर भी भेजी.

हमें Samoel Ferreira के फे​सबुक अकाउंट पर एक वीडियो भी मिला, जिसे उन्होंने खुद पोस्ट किया है. इस वीडियो को तीन लाख से ज्यादा लोगों ने शेयर किया है.

Ferreira ने यह वीडियो 29 सितंबर को पोस्ट किया है और साथ में पुर्तगाली भाषा में कैप्शन लिखा है, जिसका मतल​ब है, 'जब मां को बाहर जाना हो और बच्चे को देखरेख की जरूरत हो: यह आविष्कार करने का तरीका है.' Samoel Ferreira ने हमें यह भी बताया कि वे अपने शहर के काउंसिलमैन हैं और एक टैक्सी कंपनी में भी काम करते हैं.

Advertisement

इस तरह से स्पष्ट है कि तस्वीर के साथ जो दिल को छू लेने वाली कहानी वायरल हो रही है, वह सच नहीं है. बच्चे की मां जिंदा है.

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement