जी टीवी के मशहूर सीरियल कुमकुम भाग्य (Kumkum Bhagya) को लोग काफी पसंद करते हैं. शो में जारी कहानी की बात करें तो प्राची और रिया में कोल्ड वार शुरु हो गया है. एक तरफ प्राची सबकुछ ठीक करने की सोच रही है तो वहीं दूसरी तरफ रिया- प्राची को हराने की हर मुमकीन कोशिश में लगी हुई है. रिया प्राची से काफी गुस्से में है, वह चाची संग आकर प्राची को सबकी नजरों में गिराने की पूरी कोशिश करेगी. अब देखना होगा कि रिया अपनी कोशिश में कामयाब हो पाती है या नहीं, या फिर प्राची अपनी सादगी से सबका दिल जीतने में कामयाब हो जाएगी.