श्वेता तिवारी का वीडियो देख फैंस बोले, 'लेडी अनिल कपूर' और दिया 'संतूर मॉम' का दर्जा

टेलीविजन एक्ट्रेस श्वेता तिवारी को देखकर वाकई में यकीन कर पाना मुश्किल है कि उनके दो-दो बच्चे हैं और बड़ी बेटी पलक तिवारी अब अपने फिल्मी डेब्यू को तैयार हैं. श्वेता को हमेशा अपने ऐज को लेकर तारीफें मिलती रही हैं.

Advertisement
श्वेता तिवारी-विशाल आदित्य श्वेता तिवारी-विशाल आदित्य

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 30 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 4:39 PM IST
  • 21 साल की बेटी की मां फिल्टर ने बताया 23 साल का
  • फैंस ने कहा, लेडी अनिल कपूर, तो को-स्टार मानते हैं संतूर मॉम

टेलीविजन एक्ट्रेस श्वेता तिवारी उन चंद एक्ट्रेसेज की लिस्ट में शुमार हैं, जिन्हें देखकर लगता है कि उम्र उनपर आकर रुक सी गई है. श्वेता को देखकर यकीन कर पाना मुश्किल है कि उनकी बड़ी बेटी पलक 21 साल की है. 


श्वेता की उम्र देखकर केवल फैंस ही नहीं धोखा खाते हैं बल्कि एक ऐज बताने वाले फिल्टर को भी लगता है कि श्वेता कम उम्र की होंगी. यही वजह है, जब श्वेता ने फिल्टर ऐप को अपना ऐज गेस करने को कहा, तो उन्हें स्कैन कर 23 साल की लड़की बताया. फिल्टर के इस रिजल्ट से श्वेता के दोस्त विशाल सिंह आदित्य और निक्की तंबोली भी सहमती जताते हैं. 

Advertisement

जिस दोस्त Parag Agarwal को फॉलो करने की रिक्वेस्ट कर रहीं थी सिंगर श्रेया घोषाल, वही बना ट्विटर का CEO

फिल्टर ने बताया गलत ऐज 

दरअसल पिछले दिनों श्वेता तिवारी ने वायरल ट्रेंड के तहत ‘how old do I look’फिल्टर का इस्तेमाल इंस्टाग्राम पर किया है. उन्हें जवाब में 23 साल आया है, जिसे सुनकर खुद श्वेता सरप्राइज हो जाती हैं. ऐसे में श्वेता को हमेशा मॉमा बुलाने वाले विशाल भी खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाए. इस वीडियो के कैप्शन में श्वेता लिखती हैं, “तुमने मुझे गलत समझा है.#trendingreels #reelitfeelit #trending” इस वीडियो के साथ उन्होंने ऐंडी ग्रामर का हनी आई एम गुड का कवर म्यूजिक इस्तेमाल किया है. 

जब गौहर को पड़ा थप्पड़, करीना की ड्रेस की टूटी बेल्ट, एक्ट्रेस के Oops मोमेंट

फैंस ने कहा, लेडी अनिल कपूर
वीडियो के कमेंट बॉक्स पर विशाल लिखते हैं, आप संतूर मॉम हो. आपकी त्वचा से उम्र का पता नहीं चलता है. वीडियो अपलोड होते ही श्वेता को हजारों व लाखों की संख्या में लाइक्स मिलने लगे और कई सेलिब्रिटीज के साथ-साथ फैंस भी उन्हें कमेंट कर कॉम्प्लीमेंट देने लगे थे. निक्की तंबोली ने जहां उन्हें हॉट कहा है, वहीं फैंस भी उन्हें टाइमलेस ब्यूटी, लेडी अनिल कपूर लिखकर कमेंट करने लगे. 
विशाल और श्वेता की बॉन्डिंग शो बेगुसराय के वक्त से ही थी. वहीं खतरों के खिलाड़ी के दौरान इनकी दोस्ती और गहरी हो गई. 

Advertisement

बेटे का बर्थडे किया था सेलिब्रेट 

पिछले हफ्ते ही श्वेता ने अपने छोटे बेटे रेयांश का जन्मदिन सेलिब्रिट किया है. अपने एक्स हसबैंड अभिनव कोहली से कोर्ट की लड़ाई जीतने के बाद फाइनल श्वेता को रेयांश की कस्टडी मिली है. 

ये भी पढ़ें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »