'मार-मारकर हत्या करने लायक हो', उर्फी जावेद का आरोप, डायरेक्टर के ऑफिस से आई कॉल, मिली धमकी

उर्फी जावेद ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें पुलिस स्टेशन के बाहर बैठे देखा जा सकता है. वीडियो में उर्फी जावेद बता रही हैं कि उन्हें डायरेक्टर नीरज पांडे के ऑफिस से कॉल आई थी. कॉल करने वाले शख्स ने उन्हें प्रोजेक्ट के बारे में बात करने के लिए अपने ऑफिस बुलाया. हालांकि बाद में शख्स ने उन्हें अपशब्द कहे और जान से मारने की बात कही.

Advertisement
एक्ट्रेस उर्फी जावेद एक्ट्रेस उर्फी जावेद

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 अप्रैल 2023,
  • अपडेटेड 7:35 PM IST

उर्फी जावेद एक के बाद एक विवाद में अक्सर पड़ जाती हैं. रविवार को उर्फी ने खुलासा किया कि उन्हें धमकी भरी कॉल आ रही हैं. किसी शख्स ने उन्हें पीटने की धमकी दी है. उर्फी जावेद ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें पुलिस स्टेशन के बाहर बैठे देखा जा सकता है. वीडियो में उर्फी जावेद बता रही हैं कि उन्हें डायरेक्टर नीरज पांडे के ऑफिस से कॉल आई थी. शख्स ने उन्हें प्रोजेक्ट के बारे में बात करने के लिए अपने ऑफिस बुलाया था.

Advertisement

डायरेक्टर के ऑफिस से आया फोन

वीडियो के बाद उर्फी ने एक पोस्ट शेयर कर डिटेल्स बताईं. उन्होंने लिखा, 'तो किसी ने मुझे नीरज पांडे के ऑफिस से कॉल की थी. शख्स ने मुझे कहा कि वो डायरेक्टर का असिस्टेंट है और सर मुझसे मिलना चाहते हैं. तो मैंने उसे कहा कि मिलने से पहले प्रोजेक्ट की सारी डिटेल्स मुझे चाहिए. इसपर वो शख्स मुझपर गुस्सा हो गया. उनसे मुझे कहा कि तुम्हारी नीरज पांडे का अपमान करने की हिम्मत कैसे हुई?'

आगे एक्ट्रेस ने लिखा, 'उस शख्स ने मुझसे कहा कि वो मेरी गाड़ी का नंबर जानता है. मेरे बारे में सबकुछ जानता है. मुझे मार-मारकर मेरी जान ले ली जानी चाहिए, इसी के मैं लायक हूं. क्योंकि मैं खराब कपड़े पहनती हूं. ये सब उस शख्स ने मुझे सिर्फ इसलिए कहा क्योंकि मैंने उससे बिना पूरी जानकारी के मिलने से मना कर दिया था.'

Advertisement

डायरेक्टर नीरज पांडे ने अभी इस पूरे मामले पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है. उन्हें फिल्म 'अ वेडनेसडे', 'बेबी' और 'स्पेशल 26' बनाने के लिए जाना जाता है.

उर्फी जावेद की इंस्टा पोस्ट

पिछले साल दर्ज करवाया था ये मामला

उर्फी जावेद ने पिछले साल दिसंबर में एक शख्स के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था. शख्स पर इल्जाम था कि उसने उर्फी को रेप की धमकी और अपशब्दों से भरे ऑडियो क्लिप्स भेजी थीं. शख्स का नाम नवीन रंजन गिरी बताया गया था. शख्स के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता के सेक्शन 354A (यौन शोषण), 354डी (पीछा करना), 506(2) (मौत के लिए धमकाना), 509 (महिला के सम्मान का अपमान) के तहत मामला दर्ज किया गया था.

इससे पहले भी कई बार उर्फी जावेद ने रेप और जान से मारने की धमकी मिलने का खुलासा किया है. लोगों को अक्सर उनके पहनावे और बातों से दिक्कत रहती है. लेखक चेतन भगत ने भी उर्फी के कपड़ों और कंटेंट को लेकर कमेंट किया था, जिसके बाद एक्ट्रेस ने उन्हें करारे जवाब दिए थे. उर्फी हमेशा से ये साफ कहती आई हैं कि वो जो चाहती हैं, वही करती हैं.   

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »