शिवानी गोसाईं टेलीविजन की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने 'कहानी घर-घर की' और 'कसौटी जिंदगी की' जैसे शोज में काम किया है. शिवानी की प्रोफेशनल लाइफ जितनी बेहतर है. पर्सनल लाइफ उतनी ही दर्दभरी रही. एक्ट्रेस ने दो शादियां कीं, लेकिन उनके दोनों रिश्ते असफल रहे. निजी जिंदगी के बारे में बात करते हुए वो रो पड़ीं.
कैमरे पर रो पड़ी एक्ट्रेस
सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी पहली शादी 17 साल की उम्र में हुई थी. उन्होंने सोचा था कि ससुराल में खुशी-खुशी जिंदगी बिताएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. शादी के बाद पति और ससुरालवालों ने उन पर आत्याचार करना शुरू कर दिया. उनके कहीं आने-जाने पर पाबंदी थी. पति बाहर घूमने में बिजी रहता था और वो घर संभाल रही थीं.
शिवानी पांच महीने की प्रेग्नेंट थीं, जब आत्याचारों से परेशान होकर उन्हें ससुराल छोड़ना पड़ा. कई लोगों ने उन्हें ऑबर्शन कराने की सलाह दी, लेकिन उन्होंने मां बनने का फैसला किया. एक्ट्रेस कहती हैं कि मेरी बेटी के जन्म के बाद पति और सास उससे कोई मिलने नहीं आया. मेरी बेटी अकसर पापा के बारे में पूछती थी. फिर पता चला कि उन्होंने दूसरी शादी कर ली.
पहली शादी टूटने के बाद शिवानी की जिंदगी में नए शख्स की एंट्री हुई. उन्होंने सोचा कि शायद अब उन्हें सच्चा प्यार मिल गया. पर ऐसा नहीं था. शिवानी के बॉयफ्रेंड ने भी उनके साथ वही किया, जो वो शादी में सह रही थीं. उनका बॉयफ्रेंड बेहद टॉक्सिक था. उनके साथ मार-पीट करता था. तंग आकर शिवानी उस रिश्ते से भी बाहर निकल आईं.
नहीं चली दूसरी शादी
दो बार रिश्ता टूटने के बाद शिवानी की जिंदगी में प्यार ने फिर दस्तक दी. उन्होंने शादी से पहले ही क्लियर कर दिया था कि अब वो और धोखा खान के लिए तैयार नहीं हैं. पर उन्हें भरोसा दिलाया गया कि इस बार उनके साथ कुछ गलत नहीं होगा. पर शायद शिवानी की जिंदगी में प्यार लिखा ही नहीं था. दूसरी शादी में भी उन्हें वही सब झेलना पड़ा, जो उनके साथ पहले हुआ था.
उनके हसबैंड ने उन्हें मेंटली, फिजिकली और फाइनेंशियली हर तरह से परेशान किया. सारी चीजों से परेशान होकर शिवानी ने दूसरी शादी भी तोड़ दी. ये सब बताते हुए वो इमोशनल हो गईं और रो पड़ीं. शिवानी एक बेटी की मां हैं और धोखे के बाद अब वो अकेले रहना चाहती हैं.
aajtak.in