'तू आशिकी' में आएगा नया ट्विस्ट, पंक्ति-आहान करेंगे स्पेशल डांस

कलर्स के टीवी शो 'तू आशिकी' में दर्शकों को जल्द ही कोली डांस देखने का मौका मिलेगा.

Advertisement
टीवी शो 'तू आशिकी' टीवी शो 'तू आशिकी'

ऋचा मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 22 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 8:46 AM IST

कलर्स के टीवी शो 'तू आशिकी' में दर्शकों को जल्द ही कोली डांस देखने का मौका मिलेगा. शो में पंक्ति (जन्नत जुबेर रहमानी) के जीवन का सफर दिखाया गया है, जिसे उसकी मां (गौरी प्रधान तेजवानी) ने पैसों की लालच में एक धनवान आदमी को बेच दिया. पंक्ति को संगीत बहुत पसंद है और इसलिए वह आहान से जुड़ जाती है, जो एक रॉकस्टार है और जिसे पंक्ति को पहली बार देखते ही उससे प्यार हो जाता है.

Advertisement

शो की कहानी के मुताबिक एमएमएस स्कैंडल के कारण लोगों के गुस्से से बचने के लिए आहान पंक्ति को कहीं दूर ले जाने का फैसला करता है. वे दोनों शहर से दूर भाग जाते हैं और एक कोली गांव में कुछ दिनों के लिए आसरा लेते हैं. स्थानीय गांव वाले उन्हें परिवार का सदस्य मानने हैं, और वो दोनों स्थानीय ग्रामीणों के जैसे रहने लगते हैं.

शो में दिखेगा लोकनृत्य का रोमांच

इस भाग को और भी मजेदार बनाने के लिए निमार्ताओं ने इसमें प्रसिद्ध "गल्यात संकली सोन्याची" लोकगीत डाल दिया है, और एक शादी समारोह में आहान और पंक्ति गांव वालों के साथ ये गाना गाने वाले हैं.

इस बारे में जन्नत जुबेर रहमानी ने कहा, पंक्ति का पात्र एमएमएस स्कैंडल के बाद अनेक संकटों और अपमानों से गुजरा है. उसका आत्मसम्मान वापस लाने में कोली गांव में रुकना मददगार साबित होता है. गल्यात संकली सोन्याची मजेदार गीत है और परफॉर्म करने के लिए भी अच्छा है. वहीं, ऋत्विक अरोड़ा ने कहा, हम सबके लिए यह एक अच्छा दृश्य था. हमारे रेग्युलर काम से ये बिलकुल अलग था, उसमें डांस, एक्शन और अच्छा संगीत भी शामिल था. गल्यात संकली सोन्याची के लिए की गई शूटिंग शानदार थी. हम सभी को बहुत मजा आया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement