Video: डोली में बैठकर 'मुकेश' संग शादी रचाने आईं 'सपना', The Kapil Sharma Show में आएंगे ऑनस्क्रीन विलेन्स

मेकर्स ने शो का एक प्रोमो जारी किया है, जिसमें ऑनस्क्रीन विलेन्स कपिल शर्मा के इस शो में हंसी के ठहाके लगाते नजर आ रहे हैं. कहना गलत नहीं होगा कि ऑनस्क्रीन ये विलेन्स जितने गंभीर और गुस्से में लगते हैं, रियल लाइफ में यह उतने ही मजाकिया और मनोरंजक होते हैं.

Advertisement
सपना, मुकेश ऋषि सपना, मुकेश ऋषि

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 31 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 3:00 PM IST
  • कपिल के शो पर इस बार आएंगे ऑनस्क्रीन विलेन्स
  • जून-जुलाई में कपिल हैं विदेश यात्रा पर
  • शो हो सकता है ऑफएयर

टीवी का पॉपुलर शो 'द कपिल शर्मा शो' दर्शकों के बीच हंसी के ठहाके लगाने हर वीकेंड नए एपिसोड्स के साथ आता है. पहले तो कोविड-19 की वजह से ऑडियन्स शो में कम आ रही थी, लेकिन अब फुल स्ट्रेंथ में यह नजर आती है. कपिल का शो एक ऐसी जगह है, जहां दर्शक केवल मनोरंजन के लिए आते हैं. हर हफ्ते अलग फील्ड से इस शो में सेलेब्स आते हैं. इस बार ऑनस्क्रीन विलेन्स आने वाले हैं. इसमें मुकेश ऋषि, आशीष विद्यार्थी, यश पाल शर्मा और अभिमन्यू सिंह नजर आएंगे. 

Advertisement

वीडियो हो रहा वायरल
मेकर्स ने शो का एक प्रोमो जारी किया है, जिसमें ऑनस्क्रीन विलेन्स कपिल शर्मा के इस शो में हंसी के ठहाके लगाते नजर आ रहे हैं. कहना गलत नहीं होगा कि ऑनस्क्रीन ये विलेन्स जितने गंभीर और गुस्से में लगते हैं, रियल लाइफ में यह उतने ही मजाकिया और मनोरंजक होते हैं. सोनी टीवी ने जो प्रोमो शेयर किया है, उसके कैप्शन में लिखा, "विलेन हमें हंसाने आ रहे हैं, यह पता था. पर उसमें सपना को अपना मुकेश मिलेगा, यह अब पता चला. 'द कपिल शर्मा शो' शनिवार-रविवार रात साढ़े नौ बजे देखिए."

कपिल शर्मा के इस शो में कृष्णा अभिषेक, 'सपना' का किरदार निभाते नजर आते हैं. यह एक फीमेल कैरेक्टर है, जिसे निभाकर कृष्णा दर्शकों को हंसाते नजर आते हैं. दर्शकों के बीच इनका यह किरदार बहुत ही ज्यादा पॉपुलर है. सपना की एंट्री इस बार शो में एक डोली में होगी. दुल्हन के गेटअप में सपना अपने मुकेश से मिलती हैं. डांस करती हैं जो वीडियो में साफ नजर आता है. 

Advertisement

नहीं हो रहा आपका फेवरेट The Kapil Sharma Show ऑफएयर, सामने आई नई जानकारी

पिछले दिनों खबर थी कि कपिल शर्मा का यह शो ऑफएयर होने वाला है, लेकिन बाद में टीम के एक सदस्य ने कहा कि ऐसा नहीं है. कपिल शर्मा जून और जुलाई के महीने में विदेश यात्री पर रहेंगे. वहां वह लाइव परफॉर्म करेंगे. ऐसे में कपिल शर्मा पहले से ही कुछ एपिसोड्स का बैंक बनाकर रख रहे हैं, जिससे वह जब न हों तो यह एपिसोड्स प्रसारित किए जा सकें. फिर भी कुछ समय के लिए तो शो ऑफएयर होगा, लेकिन यह अभी कन्फर्म नहीं है.  

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement