देश छोड़ US में बसा था एक्टर, गुजारे के लिए चलाई टैक्सी-बना सिक्योरिटी गार्ड, बोला- मुश्किल...

सिद्धार्थ भारद्वाज एक समय पर इंडस्ट्री का जाना-माना नाम थे. मगर स्टैंडअप कॉमेडियन बनने के सपने को पूरा करने वो अमेरिका चले गए थे. वहां एक्टर को काफी मुश्किलों को सामना करना पड़ा. उन्हें गुजारे के लिए कई नौकरियां करनी पड़ी थीं, जिसके बारे में अब उन्होंने बताया है.

Advertisement
सिद्धार्थ का छलका दर्द (Photo: Instagram @theaslisidharth) सिद्धार्थ का छलका दर्द (Photo: Instagram @theaslisidharth)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 4:46 PM IST

एक्टर, मॉडल, वीजे और रियलिटी शो स्टार सिद्धार्थ भारद्वाज इन दिनों 'द 50' शो में दिखाई दे रहे हैं. शो में सिद्धार्थ की परफॉर्मेंस को फैंस पसंद कर रहे हैं. अब सिद्धार्थ ने फैंस संग अपनी जर्नी शेयर की. उन्होंने बताया कि जिंदगी में उन्होंने कितना मुश्किल वक्त देखा है. एक्टर ने बताया कि जब वो अमेरिका गए थे, तब उन्हें गुजारा करने के लिए कई छोटी-मोटी नौकरियां करनी पड़ी थीं. 

Advertisement

सिद्धार्थ का छलका दर्द

द 50 शो में सिद्धार्थ ने बताया कि कोविड-19 महामारी के दौरान अपना सपना पूरा करने के लिए वो अमेरिका चले गए थे. एक्टर ने कहा कि इंडिया में वो पहले से ही फेमस थे. मगर इसके बावजूद उन्हें अमेरिका में टैक्सी ड्राइवर और बाउन्सर सहित कई नौकरियां करनी पड़ीं. 

'द 50' शो के एक टास्क के दौरान सिद्धार्थ ने बताया कि साल 2020 में महामारी के दौरान जब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ठप पड़ गई थी, उस वक्त उन्होंने काफी मुश्किल वक्त देखा. एक्टर ने उस दौरान विदेश में बिताए अपने वक्त को याद करते हुए कहा- मुश्किल समय में मैंने अमेरिका में कुछ नौकरियां कीं. मैंने एक स्ट्रिप क्लब में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर भी काम किया था. उन्होंने यह भी बताया कि गुजारा करने के लिए उस वक्त उन्होंने विदेश में टैक्सी भी चलाई थी. 

Advertisement

सिद्धार्थ ने बताया कि अमेरिका में बसना उनके लिए कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था. अमेरिका जाने का सपना उनका बहुत पहले से था. हालांकि, इंडस्ट्री में ज्यादा कनेक्शन्स ना होने और क्लियर रोडमैप ना होने पर उनके अमेरिका जाने के प्लान में देरी हुई.  फिर कोविड-19 के दौरान आखिरकार वो अमेरिका चले गए. 

अमेरिका में नहीं मिली सफलता

अमेरिका जाकर सिद्धार्थ ने स्टैंडअप कॉमेडी करने के अपने पुराने सपने को पूरा किया. हालांकि, अपनी पहचान बनाने में वो कामयाब नहीं हो पाए. इस बारे में सिद्धार्थ बोले- LA एक बहुत बड़ी जगह है. कई बार आपको शो के लिए बुक किया जाता है, आप वहां तक का सफर तय करके जाते हो और फिर आपको खाली कमरा मिलता है. ज्यादा लोग नहीं आते. वहां सिर्फ 10 लोग होते हैं, जिन्हें आपको हंसाना होता है. ये बहुत बड़ा चैलेंज होता है. 

बता दें कि सिद्धार्थ सबसे पहले स्प्लिट्सविला में नजर आए थे. इसके बाद उन्होंने बिग बॉस भी किया. शो से उन्हें फेम तो मिला, लेकिन फिर वो अचानक लाइमलाइट से दूर हो गए थे और वजह उन्होंने अब खुद बता दी है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement