एक्टर सिद्धार्थ भारद्वाज ने लंबे समय तक शोबिज से दूर रहने के बाद रियलिटी शो द 50 से कमबैक किया. शो को जीतने से भले ही वो चूके, लेकिन इंटरनेट पर चर्चा में वो आ गए हैं. सिद्धार्थ ने अपनी लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं. डिप्रेशन से जूझे, फैमिली प्रॉब्लम देखी. अपनी जर्नी को बताते हुए वो हर दफा इमोशनल हो जाते हैं.
सिद्धार्थ का छलका दर्द
अब एक बार फिर ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सिद्धार्थ का दर्द छलका है. उन्होंने उन दिनों को याद किया जब वो विदेश में सर्वाइव करने के लिए 7-इलेवन स्टोर में काम करते थे. ट्रैक्सी चलाते थे. वो कहते हैं- मुझे याद है जब मेरा शो आफत रिलीज हुआ था. मेरे पोस्टर और बिलबोर्ड हर जगह लगे हुए थे. उस वक्त मैं 7-इलेवन स्टोर में क्लीनिंग का काम करता था. मैं वहां पर पोछा मार रहा था. मेरे दोस्त ने मुझे फोन कर कहा- तुम्हारे हर जगह पोस्टर लगे हैं. तुम कहां हो? ये सुनकर मैं कंफ्यूज हो गया था. मुझे लगा मैं ये क्या कर रहा हूं और क्यों कर रहा हूं. लेकिन अंदर से मैं जानता था कि मुझे आगे बढ़ना होगा.
सिद्धार्थ ने बताया कि उनकी एक्स गर्लफ्रेंड, जिनके लिए उन्होंने अपना देश छोड़ा था, उसने एक बार उनसे कहा था कि वो जिंदगी में कुछ भी हासिल नहीं कर पाएंगे. एक्स की इस बात ने सिद्धार्थ को कुछ करके दिखाने के लिए मोटिवेट किया. वो नहीं जानते थे इंडिया में फेमस हैं या नहीं. वो अपनी जरूरतों को पूरा करने में बिजी रहे. उन्हें ग्रीन कार्ड मिल गया है. उन्हें इस बात की खुशी है कि देश से दूर जाने के बावजूद वो अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब हुए. वो मौकों के लिए दूसरों पर डिपेंड नहीं होते. सिद्धार्थ ने स्टैंडअप कॉमेडी भी की है. लेकिन कभी अपने देश का मजाक नहीं बनाया.
सिद्धार्थ को द 50 शो में एग्रेसिव देखा गया. रियलिटी शो में प्रिंस नरूला, सिवेत तोमर संग उनकी खूब लड़ाई हुई. शो से बाहर आने के बाद सिद्धार्थ ने कई मीडिया हाउस को इंटरव्यूज दिए हैं. वो बिग बॉस का भी हिस्सा रहे थे. अपने तीखे तेवरों की वजह से वो हाईलाइट हुए थे. सिद्धार्थ ने शो में सलमान खान से पंगा लिया था. दबंग खान संग उन्हें बहसबाजी करते देखा गया था. फैंस उन्हें फिर से स्क्रीन पर देखने का इंतजार कर रहे हैं.
aajtak.in