'शाका लाका बूम बूम' एक टाइम पर टीवी की दुनिया का सबसे पॉपुलर और पसंदीदा शो था. बच्चों में इस शो का जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता था. शो के किरदारों को लोग सालों बाद भी भूल नहीं पाए हैं. इस शो में संजू और करुणा के अलावा ऋतु का टॉम बॉय का किरदार भी लोगों का फेवरेट था. इस किरदार को साईनी राज ने शानदार तरीके से निभाया था. उनका बुलंद अंदाज बच्चों में हिम्मत और जोश भर देता था.
बदल गईं साईनी राज
मगर बीते 26 सालों में साईनी राज का लुक काफी ज्यादा बदल गया है. शो में टॉम बॉय बनीं साईनी बड़े होकर काफी ग्लैमरस और खूबसूरत हो गई हैं. उन्हें देखकर पहचान पाना भी मुश्किल है.
एक्टिंग छोड़ कर रहीं ये काम
चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर तो साईनी ने काफी नाम कमाया. मगर बड़े होकर वो फेमस राइटर, लिरिसिस्ट और कवयित्री बन गई हैं. वो वर्चुअल बुक क्लब की फाउंडर भी हैं. उन्होंने Int. Cafe Night नाम की एक शॉर्ट फिल्म भी लिखी. वो कई गाने भी लिख चुकी हैं. कोविड के दौरान उन्होंने 'सब सही हो जाएगा' गाने के लिरिक्स लिखे, जिसे शाहरुख खान ने गाया और बादशाह ने कंपोज किया.
जीत में बदली हार
साईनी ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने 7 साल की छोटी उम्र में ही एक्टिंग करियर की शुरुआत कर दी थी. उन्हें अपने पहले एक्ट के लिए 300 रुपये फीस मिली थी. एक्ट्रेस ने बताया था कि वो बचपन से ही काम करने को लेकर काफी पैशनेट थीं.
करियर में उन्हें कई बार रिजेक्शन्स भी मिले, क्योंकि बचपन में वो काफी गोलू-मोलू और सांवली थीं. लेकिन जैसे-जैसे उनकी उम्र बढ़ती गई, एक्टिंग के मौके कम होते गए. उन्होंने फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर के लिए ऑडिशन दिया था और निर्देशक डैनी बॉयल के साथ स्क्रिप्ट भी पढ़ी, लेकिन सिलेक्ट नहीं हो पाई थीं.
रोल्स के ऑफर्स मिलने के इंतजार ने उन्हें परेशान कर दिया था. एक्ट्रेस ने कहा था कि हर दिन घर बैठकर बस फोन आने का इंतजार करना बहुत डरावना था. ऐसे में साईनी ने हार नहीं मानी. उन्होंने खुद को निखारा. वो कविताएं और कहानियां लिखने लगीं. कोविड के दौरान, उनका लगाव किताबों से से जुड़ गया, जिसकी वजह से उन्होंने एक 'वर्चुअल बुक क्लब' शुरू किया. अब एक्टिंग छोड़ वो पूरी तरह से कवयित्री बन चुकी हैं. वो लिखती भी हैं.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क