सलमान ने शुरू की 10 का दम की शूटिंग, शो के लिए मिल रहे इतने पैसे!

सलमान खान करीब एक दशक बाद अपने शो 10 का दम में लौट रहे हैं. कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान ने शो की शूटिंग भी शुरू कर दी है.

Advertisement
सलमान खान सलमान खान

हंसा कोरंगा

  • मुंबई,
  • 20 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 8:45 PM IST

सलमान खान करीब एक दशक बाद अपने शो 10 का दम में लौट रहे हैं. कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान ने शो की शूटिंग भी शुरू कर दी है.

सलमान के एक फैन क्लब पेज ने 10 का दम के सेट की फोटो शेयर की है. सलमान पहले भी इस शो के दो सीजन लेकर आ चुके हैं. सूत्रों के मुताबिक शो के लिए सलमान को काफी मोटी रकम दी जा रही है.

Advertisement

सलमान खान को इस शो के 26 सीजन की शूटिंग के लिए कुल 78 करोड़ रूपये मिलेंगे. खबरों की मानें तो सलमान काफी दिनों से इस शो में वापसी को लेकर इच्छुक थे. मगर शो के आयोजक उनकी फीस को लेकर सहज नहीं थे. पिछले साल ही दोनों पार्टीज ने सलमान की फीस सेटेल की जिसके बाद से शो को फिर से लाने की प्रक्रिया शुरू हुई.

फिलहाल शो के प्रसारित होने के दिनों को लेकर संशय जारी है और प्रड्यूसर्स द्वारा इस पर विचार किया जा रहा है. शो को सोमवार से गुरुवार तक या फिर सोमवार से शुक्रवार तक दिखाने को लेकर विचार चल रहा है.

बता दें कि इस बार शो की स्क्रिप्टिंग में थोड़ा परिवर्तन किया गया है. पिछली बार जहां शो में कई सारे बॉलीवुड सेलेब्स को इनवाइट किया गया था इस बार इसे केवल आम नागरिकों के लिए ही सीमित रखा गया है. शो को IPL के बाद प्रसारित किया जाएगा.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »