'पैसों का क्या करोगे?', अनुराग डोभाल के पेरेंट्स से एक्ट्रेस का सवाल, छलक पड़े आंसू

एक इंस्टाग्राम लाइव के दौरान यूट्यूबर अनुराग डोभाल का एक्सीडेंट हुआ था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया. इस बारे में बात करते हुए अब मन्नारा चोपड़ा एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में उन्हें बिग बॉस 17 हाउस में अनुराग डोभाल संग बिताए समय को याद करते हुए रोते हुए देखा जा सकता है.

Advertisement
मन्नारा चोपड़ा के छलके आंसू (Photo: Screengrab/Instagram/@anurag_dobhal) मन्नारा चोपड़ा के छलके आंसू (Photo: Screengrab/Instagram/@anurag_dobhal)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:20 PM IST

प्रियंका चोपड़ा की कजिन और एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा काफी विचलित हैं. 'बिग बॉस' के सीजन 17 में अनुराग डोभाल संग नजर आईं मन्नारा को यूट्यूबर के एक्सीडेंट के बारे में पता चला तो उनका हाल बेहाल हो गया. एक इंस्टाग्राम लाइव के दौरान अनुराग का कार क्रैश हुआ था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया. इस बारे में बात करते हुए अब मन्नारा चोपड़ा एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में उन्हें बिग बॉस 17 हाउस में अनुराग डोभाल संग बिताए समय को याद करते हुए रोते हुए देखा जा सकता है.

Advertisement

मन्नारा चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर अनुराग डोभाल के बारे में वीडियो शेयर किया. उन्होंने कहा, 'आपने इतने दिन एक घर में गुजरे हो तो आपका कुछ तो इंसानियत के नाते कनेक्शन बन जाता है. मैं रोती नहीं हूं क्योंकि मुझे लगता है रोने से कुछ नहीं होता, पर मुझे नहीं पता मेरी जो पर्सनल फीलिंग्स हैं, जो मेरे साथ पिछले दो साल में हुआ है और अभी जो उसके साथ हो रहा है, वो सब मिक्स हो रहा है. मैं उम्मीद करती हूं कि उसके पेरेंट्स उसको सपोर्ट करें.'

रो पड़ीं मन्नारा चोपड़ा

मन्नारा ने यह भी बताया कि बिग बॉस हाउस में अनुराग ने अपने माता-पिता से बात करने के लिए कितना संघर्ष किया था. उन्होंने कहा, 'उसने अपने पेरेंट्स के लिए बहुत लड़ाई की थी घर में कि मेरी उनसे बात कराओ, मेरी बहन से बात कराओ, मेरी होने वाली वाइफ से... उसने उनका नाम नहीं लिया था शो में. मैं उम्मीद करती हूं कि वो समझें और उसको सपोर्ट करें.'

Advertisement

मन्नारा ने अनुराग के माता-पिता के लिए भी एक संदेश दिया और कहा, 'पैसे क्या हैं? अगर आपके पास आपके प्यार करने वाले ही नहीं रहे, तो आप उन पैसों का क्या करोगे? ये मैं बस उसके परिवार को कहना चाहती हूं. क्या करोगे आप उन पैसों का?'

उन्होंने एक्सीडेंट के बाद अनुराग की हेल्थ अपडेट भी शेयर की और बताया कि वह कई चोटों से जूझ रहा है. एक्ट्रेस ने कहा, 'उसे फ्रैक्चर है. मुझे नहीं पता इतनी कम उम्र में ऐसा क्यों हुआ, वो शायद 28-29 साल का होगा. मुझे बहुत बुरा लगा, क्योंकि मैं भी पिछले दो साल से ऐसी ही फेज से गुजरी हूं.'

शनिवार 7 मार्च को, 'बिग बॉस 17' फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 140 किमी/घंटा की रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए डिवाइडर से टक्कर मार दी. इस दौरान वो इंस्टाग्राम लाइव पर थे और रो रहे थे. टक्कर के बाद अनुराग को आईसीयू में भर्ती कराया गया. दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर अपनी टोयोटा फॉर्च्यूनर एसयूवी चलाते हुए अनुराग डोभाल ने दर्शकों से कहा कि वह पूरी तरह अकेला महसूस कर रहे हैं और उनके पास किसी को कॉल करने वाला कोई नहीं बचा. लाइवस्ट्रीम के दौरान उन्होंने कहा, 'लोग ही नहीं बचे हैं यार जिसको फोन करूं, चलो फाइनल राइड पर चलते हैं.'

Advertisement

कुछ दिन पहले अनुराग ने इंस्टाग्राम पर एक परेशान करने वाला नोट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने दावा किया कि उन्हें मेंटल हैरासमेंट और टॉर्चर का सामना करना पड़ा. इसके बाद उन्होंने यूट्यूब पर अपना 'लास्ट वीडियो' डाला था. इसमें उन्होंने अपने माता-पिता संग भाई-बहनों पर 'टॉर्चर' करने का आरोप लगाया. अनुराग ने दावा किया था कि परिवार उनकी इंटर-कास्ट शादी के खिलाफ था और उनकी पत्नी रीतिका चौहान को घर में एंट्री नहीं करने दे रहा था. रीतिका उन्हें छोड़कर चली गई हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement