डिलीवरी के बाद कुछ ऐसी नजर आईं करणवीर बोहरा की पत्नी, फोटो शेयर कर बोलीं- सबसे ग्लैमरस

टीजे लिखती हैं- '17 दिसंबर 2020...ये हम हैं......बेबी को 22 घंटे ही हुए थे, एक दिन भी नहीं हुआ था. ये हॉस्प‍िटल की मेरी अब तक की सबसे ग्लैमरस फोटो है. मैंने कई मॉम्स की हॉस्प‍िटल वाली फोटोज सोशल मीड‍िया पर देखी है....मुझे भी लगा कि काश थोड़ी मेहनत कर ली होती.'

Advertisement
करणवीर बोहरा-टीजे सिद्धू बेट‍ियों के साथ करणवीर बोहरा-टीजे सिद्धू बेट‍ियों के साथ

aajtak.in

  • नई द‍िल्ली ,
  • 18 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 2:48 PM IST
  • टीजे सिद्धू ने डिलीवरी रूम से शेयर की फोटो
  • खुद को बताया ग्लैमरस पर एक बात का अफसोस
  • 9 महीने बाद भारत वापस लौटा है पर‍िवार

करणवीर बोहरा और उनकी पत्नी टीजे सिद्धू पिछले साल अपनी तीसरी बेटी के पेरेंट्स बने हैं. उनके लिए तीसरे बच्चे का जन्म किसी जश्न से कम नहीं था. टीजे ने कई दफा बेटी के जन्म को लेकर बातें भी साझा की है. अब उन्होंने डिलीवरी रूम से अपनी फोटो शेयर कर उसे अब तक की उनकी सबसे ग्लैमरस हॉस्प‍िटल फोटो बताई है. 

Advertisement

मेकअप नहीं करने का अफसोस 

टीजे लिखती हैं- '17 दिसंबर 2020...ये हम हैं......बेबी को 22 घंटे ही हुए थे, एक दिन भी नहीं हुआ था. ये हॉस्प‍िटल की मेरी अब तक की सबसे ग्लैमरस फोटो है. मैंने कई मॉम्स की हॉस्प‍िटल वाली फोटोज सोशल मीड‍िया पर देखी है....मुझे भी लगा कि काश थोड़ी मेहनत कर ली होती. पर सच कहूं, जब आप डिलीवरी रूम में होते हैं, लिपस्ट‍िक और लैश एक्सटेंशन आपके दिमाग में सबसे आख‍िर में आता है. और डिलीवरी के बाद आप बाल बनाने या मेकअप करने की स्थ‍ित‍ि में नहीं होते हैं.'

'काश मैंने जल्दी से अपना नर्स ले लिया होता और अपना चेहरा ठीक कर लिया होता. यह बात अब तक मेरे दिमाग में ही नहीं आई. खैर, एक दिन मैं इसके लिए जरूर तैयार रहूंगी...एक दिन'

Advertisement

मोनालिसा ने बिकिनी में दिया पोज, पूल साइड पर रिलैक्स करती आईं नजर, Photos

साझा किया था डिलीवरी के समय का अनुभव 

इससे पहले टीजे सिद्धू ने एक वीड‍ियो साझा कर डिलीवरी से पहले और डिलीवरी के बाद का एक्सपीर‍ियंस साझा किया. उन्होंने बताया कि उनके पर‍िवार वाले कितने एक्साइटेड थे. खुद उन्होंने बेबी के लिए थोड़े कपड़े और डायपर्स खरीद लिए थे. और जब बच्चे का जन्म हुआ तब भावनाएं उमड़ पड़ी. 

सारा अली खान ने इमोजी एक्सप्रेशंस को किया लाइव, प्यार और गुस्से वाला क्यूट वीडियो

कनाडा में हुई थी टीजे की डिलीवरी 

मालूम हो करणवीर और टीजे कुछ दिनों पहले अपनी तीनों बेट‍ियों के साथ मुंबई लौटे हैं. दरअसल, करणवीर और उनकी फैमिली टीजे की प्रेग्नेंसी के समय कनाडा में थे. कनाडा में ही टीजे ने अपनी तीसरी बेटी को जन्म दिया.

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement