टिंसेल टाउन के मोस्ट पॉपुलर कपल तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा हो रही है. 25 मार्च 2026 को अचानक फैंस उन्हें बधाइयां देने लगे, जिससे ये सवाल उठने लगा- क्या दोनों ने गुपचुप शादी कर ली है? कपल 5 साल से डेट कर रहा है, और अक्सर पब्लिकली अपना अफेक्शन शो करता दिखता है.
क्या सच में शादी हो गई?
सोशल मीडिया पर कई लोगों ने पोस्ट कर कपल को बधाई दी. किसी ने लिखा- अभी पब्लिक मत करो, सीक्रेट ही रहने दो, बधाई हो. तो किसी ने सीधे-सीधे कॉन्ग्रैचुलेशन्स लिख दिया. इन सबके बाद अफवाह फैल गई कि करण और तेजस्वी ने चुपचाप शादी कर ली है. लेकिन सच्चाई ये है कि दोनों ने अभी शादी नहीं की है.
रिपोर्ट्स हैं कि, सोशल मीडिया पर चल रही शादी की खबरें पूरी तरह गलत (फेक) हैं. कपल ने न तो शादी की है और न ही सगाई.
2026 में शादी की थी बात
तेजस्वी ने पहले एक पॉडकास्ट में शादी को लेकर इशारा जरूर किया था. जब उनसे पूछा गया कि क्या 2026 में शादी हो सकती है, तो उन्होंने कहा- हां, ऐसी बातें तो हो रही हैं… लेकिन देखते हैं. उन्होंने क्लियर किया था कि प्लानिंग की बात जरूर हुई है, लेकिन अभी कुछ फाइनल नहीं है.
करण के बयान से क्यों बढ़ी चर्चा?
हाल ही में स्प्लिट्सविला 16 में करण ने एक ऐसा बयान दिया, जो वायरल हो गया. उन्होंने कहा- मैंने ऐसे कपल्स देखे हैं जो बहुत अच्छे दोस्त होते हैं, बहुत एंजॉय करते हैं… कभी-कभी लगता है, काश मेरे पास भी ऐसा रिश्ता होता. उनकी को-होस्ट सनी लियोनी ने तुरंत मजाक में कहा- चुप हो जाओ, वो (तेजस्वी) देख रही है. इस बयान के बाद लोग सोचने लगे कि क्या उनके रिश्ते में सब ठीक है?
अप्रैल 2025 में करण ने ऐसी ही अफवाहों पर नाराजगी जताई थी. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि- आप लोग हर साल मेरी शादी करवा देते हो, मैं खुद बता दूंगा जब मेरी शादी, बच्चा या मिड लाइफ क्राइसिस, कुछ भी होगा. उन्होंने साफ कहा था कि उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर बार-बार झूठी खबरें न फैलाई जाएं.
aajtak.in