हिना खान ने ग्लैमर छोड़ चुनी इबादत! आधी रात की रमजान की तैयारी, बोलीं- आस्था और काम...

टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने रमजान के पाक महीने में अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद रोजा रखा और सहरी की. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने अनुभव साझा किए, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने अपने एक्रिलिक नेल्स हटाकर रोजा रखने के नियमों का पालन किया.

Advertisement
हिना खान ने रखा रोजा (Photo: Instagram @realhinakhan) हिना खान ने रखा रोजा (Photo: Instagram @realhinakhan)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:00 PM IST

रमजान की शुरुआत हो चुकी है. देशभर के लोगों के साथ सेलेब्स भी रोजा रख रहे हैं. पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने भी सहरी की, और रोजा रखा. अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर कैसे रमजान के नियमों का पालन किया जाता है. हिना ने एक पोस्ट के जरिए बताया.

हिना ने रखा रोजा 

हिना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी अपडेट की और बताया कि वो रमजान के लिए कितनी एक्साइटेड हैं. रोजा रखने के नियमों में- नाखुन पर नेल पॉलिश ना होना, होंठों पर लिप्स्टिक ना लगा होना भी शामिल होता है. 

Advertisement

एक्ट्रेस होने के नाते मेकअप करना जरूरी होता, लेकिन हिना ने बताया कि काम के बावजूद रोजा रखा जा सकता है, और सहरी भी की जा सकती है. हिना देर रात एक इवेंट से लौटीं, और घर आकर अपने एक्रिलिक नेल पेंट्स को रिमूव किया. रात के 2 बजकर 42 मिनट पर हिना ने फैंस के साथ ये बात शेयर की.

इसे अपनी अचीवमेंट बताते हुए हिना ने लिखा- 2 घंटे में सहरी है और आखिरकार इतनी मेहनत रंग लाई. किसने कहा कि काम और आस्था साथ-साथ नहीं किए जा सकते. काफी लंबा वर्क डे था, लेकिन फिर भी मैं घर पर अपने एक्रिलिक नेल्स हटाने में कामयाब रही. वो कहते हैं ना, जहां चाह है, वहां राह है. अलहम्दुलिल्लाह. रमदान मुबारक.

हिना ने इसी के साथ एक और तस्वीर शेयर की और बताया कि उन्होंने सुबह उठकर सहरी भी की है. साढ़े 5 बजे उठकर हिना ने सहरी में वारी दार थूल खाया. एक्ट्रेस ने सभी रमजान की मुबारकबाद दी.

Advertisement

फैंस हुए इम्प्रेस

हिना का ये धार्मिक अवतार फैंस को खूब पसंद आ रहा है. एक्ट्रेस का पोस्ट वायरल हो रहा है और फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि- अगर मन में श्रद्धा हो तो कोई काम मुश्किल नहीं है. वहीं कई यूजर्स इस बात की भी तारीफ कर रहे हैं कि हिना शादी के बाद भी बदली नहीं हैं. पति रॉकी जायसवाल हिंदू हैं, लेकिन हिना हर धर्म की पूरी इज्जत करती हैं. 

वर्कफ्रंट पर, हिना हाल ही में पति रॉकी जायसवाल के साथ पति पत्नी और पंगा शो में नजर आई थीं. फिलहाल वो कई इवेंट्स में शामिल होती हैं. एक्ट्रेस को हाल ही में कैंसर डायग्नॉज हुआ है. उनका लंबा ट्रीटमेंट चला जिसके बाद वो ठीक हो गईं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement