अनुपमा को पीछे छोड़ गुम हैं किसी के प्यार में बना नंबर 1 शो, नील भट्ट ने दिया रिएक्शन

नील भट्ट ने कहा- मेरा हमेशा विश्वास रहा है कि स्क्रिप्ट ही राजा है. एक अच्छी स्क्रिप्ट आपको 90 प्रतिशत सफलता दिला सकती है, बाकी ग्रेड कंटेंट, शानदार टीम, हार्ड वर्क, डेडीकेशन, प्रोग्रेसिव राइटिंग, प्यारे कैरेक्टर और बाकी की जरुरतें शो को सफलता दिलाती हैं.

Advertisement
 गुम हैं किसी के प्यार में पोस्टर गुम हैं किसी के प्यार में पोस्टर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 मई 2021,
  • अपडेटेड 1:02 PM IST

एक्टर नील भट्ट स्टारर टीवी शो गुम हैं किसी के प्यार में देश का नंबर वन शो बन गया है. गुम हैं किसी के प्यार में ने लंबे समय से नंबर पर पॉजिशन पर रहे अनुपमा को पीछे छोड़ दिया. शो में नील भट्ट लीड रोल में हैं. उनके कैरेक्टर का नाम विराट है. उन्होंने इस उपलब्धि पर अपनी एक्साइटमेंट शेयर की है.

Advertisement

शो की सफलता पर नील भट्ट ने कहा ये 

स्पॉटबॉय से बातचीत करते हुए नील भट्ट ने कहा- 'मेरा हमेशा विश्वास रहा है कि स्क्रिप्ट ही राजा है. एक अच्छी स्क्रिप्ट आपको 90 प्रतिशत सफलता  दिला सकती है, बाकी ग्रेड कंटेंट, शानदार टीम, हार्ड वर्क, डेडीकेशन, प्रोग्रेसिव राइटिंग, प्यारे कैरेक्टर और बाकी की जरुरतें शो को सफलता दिलाती हैं.'


 

'हमने शो के लिए बहुत मेहनत की है. मुझे खुशी है कि दर्शकों ने प्यार से जवाब दिया है. मैं स्पीचलेस और बेहद विनम्र हूं. इस समय मैं केवल इतना कह सकता हूं कि आप सभी के प्यार, समर्थन और प्रशंसा के लिए धन्यवाद. भगवान दयालु रहे हैं और उन्होंने मुझ पर, मेरे सह-कलाकारों, निर्माता, निर्देशक, लेखकों, क्रू मेंबर्स के सदस्यों और स्टार प्लस पर अपना प्यार और आशीर्वाद दिया है. आने वाले दिनों में दर्शकों को कई ट्विस्ट और टर्न का इंतजार है. और मुझे उम्मीद है कि उनके साथ हमारा जुड़ाव आने वाले सालों तक बना रहेगा.'

Advertisement



बता दें कि बार्क इंडिया के मुताबिक, शो को 8.7 मिलियन इम्प्रेशन मिले है. शो में नील के अलावा आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा फीमेल लीड में हैं. इस हफ्ते अनुपमा दूसरे नंबर पर है. इमली नंबर 3 पर, तारक मेहता का उल्टा चश्मा नंबर 4 पर और साथ निभाना साथिया नंबर 5 पर है. 
 

 
 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement