चॉल में बीता बचपन, अब करोड़ों का मालिक है एक्टर, महलों जैसा घर देख चौंकी फराह खान

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर फैसल शेख करोड़ों के मालिक हैं. उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां, आलीशान घर है. वो लैविश लाइफ जीते हैं. अब उन्होंने फैंस संग अपनी इंस्पायरिंग जर्नी शेयर की है.

Advertisement
आलीशान घर में रहते हैं फैजू (Photo Credits: Instagram @mr_faisu_07) आलीशान घर में रहते हैं फैजू (Photo Credits: Instagram @mr_faisu_07)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:55 AM IST

यूट्यूबर, एक्टर और इंफ्लुएंसर फैसल शेख उर्फ मिस्टर फैजू सोशल मीडिया के सबसे बड़े स्टार्स में शुमार हैं. उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. फैजू करोड़ों में कमाई करते हैं. अब डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान फैजू के घर गेस्ट बनकर पहुंचीं. फैजू का लैविश लाइफस्टाइल देख फराह खान भी शॉक्ड नजर आईं. 

अंदर से कैसा है फैजू का घर?

फराह खान ने फैंस को फैजू के आलीशान घर का टूर दिया. फैजू के घर का हॉल काफी लग्जूरियस है, जिसमें एस्थेटिक सोफा सेट लगे हैं. घर की बालकनी से खूबसूरत नजारा दिखता है. बालकनी में बड़ा सा झूला भी लगा है, जहां बैठकर फैजू सुकून के पल बिताते हैं.  

Advertisement

फैजू ने फराह खान को अपना एक्सपेंसिव शूज का कलेक्शन भी दिखाया. फैजू के पास LV के ढाई लाख के जूते देख फराह खान हैरान हो गईं. फैजू ने कई बड़े ब्रांड्स के परफ्यूम्स भी दिखाए. उन्होंने अपनी कीमती लग्जरी घड़ियां भी फराह खान को दिखाईं. 

 

फैजू ने फराह खान को अपनी इंस्पायरिंग जर्नी भी बताई. उन्होंने कहा कि वो पहले मुंबई के बेहरामपाड़ा इलाके में रहते थे, जो एक स्लम एरिया है. फैजू ने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वो वहां से निकलकर इस मुकाम पर पहुचेंगे. 

 

फराह खान ने फैजू से पूछा कि उनका सपना क्या था? इसपर उन्होंने कहा कि उनका सपना उस वक्त सिर्फ खुश रहने का था. फेमस होने या स्टार बनने के बारे में कभी कुछ सोचा नहीं था. 

 

फैजू ने कहा कि जब वीडियोज से उन्हें थोड़ा-थोड़ा फेम मिलना शुरू हुआ, तब उन्होंने लाइफ में आगे बढ़ने और कामयाब होने के बारे में सोचना शुरू किया था. 

Advertisement

फैजू ने अपना लैविश बेडरूम भी दिखाया. उन्होंने बताया कि जितना बड़ा अब सिर्फ उनका बेडरूम है, एक समय पर इतना बड़ा उनका पूरा घर होता था, जिसमें परिवार के 5 लोग एक साथ रहते थे. फैजू के चॉल से निकलकर आलीशान लाइफ जीने तक का सफर देखकर फराह खान काफी इंप्रेस नजर आईं. उन्होंने फैजू की खूब तारीफ की. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement