दीपिका कक्कड़ टेलीविजन की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. वो भले ही काफी वक्त से छोटे पर्दे से दूर हैं, लेकिन उनके चाहने वालों में कमी नहीं आई. एक्ट्रेस इन दिनों लाइफ के मुश्किल फेज से गुजर हैं. पिछले साल उन्हें स्टेज 2 लिवर कैंसर हुआ. उनके लिवर में 11 सेंटीमीटर का ट्यूमर था, जिसे सर्जरी के बाद निकाल दिया गया था. कैंसर के इलाज के दौरान पता चला कि उन्हें पेट में सिस्ट है. हेल्थ खराब होने के बावजूद दीपिका हिम्मत नहीं हारी हैं. रमजान में उन्होंने परिवार के लिए इफ्तारी बनाई.
दीपिका ने बनाई इफ्तारी
पिछले एक साल में दीपिका की लाइफ पूरी तरह बदल गई है. हंसती-मुस्कुराती दीपिका कैंसर और पेट में सिस्ट होने से दर्द से गुजर रही हैं. इलाज के दौरान वो कई बार इमोशनल हुईं, लेकिन रमजान के महीने में उन्होंने दर्द भूल कर सबके लिए इफ्तारी तैयार की. एक्ट्रेस ने यूट्यूब पर नया व्लॉग शेयर किया है.
वो कहती हैं कि ये पहली बार है कि मैंने रमजान में कुछ नहीं बनाया. 21वां रोजा हो गया है और अब मैंने इफ्तारी नहीं बनाई है. आज मन थोड़ा अच्छा है, तो सोचा कुछ बना लेती हूं. मैंने इंस्टाग्राम पर स्टफ पिज्जा ट्रायंगल की रेसिपी देखी थी, तो सोचा इसे बनाती हूं. मुझे ऐसा चटपटा खाने की परमिशन नहीं है. मेरी अलग डाइट चल रही है. मैं 7.30 तक डिनर खत्म कर लेती हूं, लेकिन कभी-कभी मन हो तो ऐसा कुछ अपने मन का खा सकते हैं.
इसके बाद दीपिका ने सभी के लिए पिज्जा ट्रायंगल बनाया और फैमिली के साथ इफ्तारी की. शोएब इब्राहिम इफ्तारी में नहीं थे, क्योंकि वो किसी मीटिंग के लिए बाहर थे. दीपिका ने वीडियो कॉल के जरिए शोएब को इफ्तारी में शामिल किया.
चेहरे पर दिखी खुशी
वीडियो के अंत में दीपिका बताती हैं कि सबको पिज्जा ट्रायंगल बहुत पसंद आया और मुझे बहुत खुशी हो रही है. जब-जब मुझे ठीक लगेगा मैं कुछ ना कुछ बनाऊंगी. कई दिन ऐसे जाते हैं, जब बहुत थका हुआ महसूस होता है और कुछ करने का मन नहीं करता है. लेकिन अब जब भी अच्छा फील करूंगी, तो कुकिंग करूंगी.
दीपिका फैन्स उन्हें इफ्तारी बनाता देख खुश हैं और उनके हिम्मत की दाद दे रहे हैं.
aajtak.in