'टीवी की पार्वती' दूसरी बार बनेगी मां, 6 साल बाद आएंगी खुशियां, किट दिखाकर दी गुडन्यूज

टीवी कपल पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा ने दूसरी बार माता-पिता बनने की खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की है. पूजा ने एक वीडियो में अपनी प्रेग्नेंसी की शुरुआत की चुनौतियों और उनके समाधान को दिखाया है.

Advertisement
पूजा बनर्जी के घर आईं खुशियां (Photo: Instagram @banerjeepuja) पूजा बनर्जी के घर आईं खुशियां (Photo: Instagram @banerjeepuja)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 21 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:40 PM IST

21 अप्रैल का दिन टेलीविजन कपल पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा के फैन्स के लिए खुशखबरी लेकर आया है. कपल जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं. एक्ट्रेस ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ गुड न्यूज शेयर की है. एक वीडियो के जरिए पूजा और कुणाल ने दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है. दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर पूजा खुश और भावुक नजर आईं. हर महिला की तरह उनके लिए ये पल इमोशनलभरा रहा. 

Advertisement

दूसरी बार मां बनेंगी पूजा 
पूजा बनर्जी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वो दूसरी बार मां बनने वाली हैं. ये चीज उनके पति के लिए भी बड़ा सरप्राइज थी. पत्नी से गुड न्यूज मिलते ही कुणाल इमोशनल हो गए और उन्होंने पूजा को गले लगा लिया. वीडियो में पूजा शीशे के सामने अपना बेबी बंप दिखाती दिखीं. 

पूजा ने वीडियो में प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों की मुश्किलों को दिखाया. कैप्शन में लिखा कि प्रेग्नेंसी की दिक्कतें और उनका हल. इंस्टाग्राम से पहले उन्होंने अपने यूट्यूब व्लॉग पर भी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज शेयर की. पूजा ने पहले कुणाल को सरप्राइज दिया. फिर कुणाल और पूजा मिलकर घरवालों को खुशखबरी देते दिखे. 

सोशल मीडिया पर गुड न्यूज मिलते ही फैन्स और सेलेब्स पूजा-कुणाल को फिर से पेरेंट बनने की बधाई दे रहे हैं. 

Advertisement

पूजा और कुणाल की बात करें, तो दोनों ने 15 अप्रैल 2020 को लॉकडाउन में कोर्ट मैरिज की थी. बेटे के जन्म के बाद उन्होंने 15 नवंबर 2021 को गोवा में पारंपरिक रीति-रिवाजों से दोबारा शादी रचाई. ये पूजा की दूसरी शादी है. उनकी पहली शादी 2004 में अरुणॉय चक्रवर्ती से हुई थी, लेकिन 2013 में दोनों का तलाक हो गया था.

पूजा बनर्जी के करियर की बात करें, तो वो टीवी पर 'तुझ संग प्रीत लगाई सजना' और  'सर्वगुण संपन्न', 'देवों के देव... महादेव' जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं.  'देवों के देव... महादेव' में उन्होंने माता पार्वती का रोल किया था. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement