दूसरी बार मां बनने वाली हैं देबीना बनर्जी, 4 महीने पहले बेटी को दिया था जन्म

देबीना ने इसी साल 3 अप्रैल को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था. कपल के घर लक्ष्मी आई जिसका नाम उन्होंने लियाना रखा है. देबीना काफी समय से प्रेग्नेंसी के लिए ट्राई कर रही थीं. अब किस्मत देखिए देबीना को पहला बच्चा होने के महज 4 महीने बाद ही दूसरी बार मां बनने का मौका मिला है.

Advertisement
गुरमीत चौधरी-देबीना बनर्जी अपनी बेटी के साथ गुरमीत चौधरी-देबीना बनर्जी अपनी बेटी के साथ

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 12:18 PM IST

टीवी टाउन से गुड न्यूज सामने आई है. टीवी कपल देबीना बनर्जी और गुरमीत चौधरी के घर फिर से किलकारी गूंजने वाली है. जी हां, आपने सही सुना. देबीना बनर्जी दूसरी बार मां बनने वाली हैं. देबीना बनर्जी और गुरमीत ने इस गुड न्यूज की अनाउंसमेंट की है.

दूसरी बार मां बनने वाली हैं देबीना

कपल ने एक फैमिली फोटो शेयर की है. जिसमें गुरमीत और देबीना के साथ उनकी 4 महीने की बेटी लियाना भी नजर आ रही है. इस परफेक्ट फैमिली फोटो में कपल ने चौथे मेंबर के आने की अनाउंसमेंट की है. देबीना ने सोनोग्राफी की तस्वीर शेयर की है. गुरमीत ने बेटी लियाना को गोद में पकड़ा हुआ है. तस्वीर में गुरमीत बैक पोज में हैं, देबीना गुरमीत की तरफ देख रही हैं. साथ में सोनोग्राफी इमेज दिखा रही हैं. इस फोटो में कपल की बेटी लियाना की मासूमियम देखने वाली है. लियाना टकटकी लगाए कैमरे को देख रही है.

Advertisement

कपल ने कंफर्म की न्यूज

गुड न्यूज की अनाउंसमेंट करते हुए कपल ने लिखा- कुछ फैसले भाग्य निर्धारित करता है.  इसे कोई बदल नहीं सकता. ये उसी एक आशीर्वाद में से है. जल्द ही हमें पूरा करने के लिए आ रहा/रही है. देबीना की सेकंड प्रेग्नेंसी पोस्ट ने फैंस को खुश होने का बड़ा मौका दे दिया है. सेलेब्स और फैंस कपल को बधाई देने में लगे हुए हैं. इस न्यूज को सुन हर कोई खुश है. युविका चौधरी, रश्मि देसाई, माही विज, टीना दत्ता समेत कई सितारों ने इस न्यूज पर रिएक्ट किया है. 

गुरमीत-देबीना

मां बनने के लिए देबीना को झेली कई दिक्कतें

देबीना ने इसी साल 3 अप्रैल को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था. कपल के घर लक्ष्मी आई जिसका नाम उन्होंने लियाना रखा है. देबीना काफी समय से प्रेग्नेंसी के लिए ट्राई कर रही थीं. पहले बच्चे के लिए देबीना को काफी मुश्किलें झेलनी पड़ी थीं. पहली प्रेग्ननेंसी के लिए वे 5 साल से कोशिश कर रही थीं. लेकिन बार बार उन्हें कॉम्पलिकेशंस से गुजरना पड़ रहा था. 5 बार वो इस प्रोसेस में फेल हुई थीं.

Advertisement

उन्होंने 2 IVFs और तीन IUIs ट्रीटमेंट्स फॉलो किए थे. कई थेरेपीज से भी देबीना गुजरी थीं. कई दफा देबीना प्रेग्नेंट ना हो पाने की वजह से रोई थीं. अंत में शादी के 11 साल बाद देबीना को मां बनने का सुख मिला. 3 अप्रैल 2022 को वे पहली बार मां बनीं. अब किस्मत देखिए देबीना को पहला बच्चा होने के महज 4 महीने बाद ही दूसरी बार मां बनने का मौका मिला है.

हमारी तरफ से भी देबीना को ढेर सारी बधाई.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement