Debina Bonnerjee pregnancy diet: प्रेग्नेंट देबीना को जंक फूड खाना पड़ा भारी, भुगतनी पड़ीं ये परेशानियां

देबीना जब प्रेग्नेंट हुई थीं तो उन्हें जंक फूड और अजीबो-गरीब फूड कॉम्बीनेशन्स खाने की क्रेविंग्स हुई थीं. उन्होंने खूब खाया भी था, लेकिन बाद में देबीना को गैस, ब्लोटिंग, पेट में जलन और एसिडिटी की समस्या काफी ज्यादा हो गई थी.

Advertisement
देबीना बोनर्जी, गुरमीत चौधरी देबीना बोनर्जी, गुरमीत चौधरी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 7:42 PM IST
  • जल्द मां बनने वाली हैं देबीना
  • फूड क्रेविंग्स पर बनाया स्पेशल वीडियो
  • जल्द एन्जॉय करेंगी पेरेंटहुड पीरियड

देबीना बोनर्जी और गुरमीत चौधरी जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं. शादी के 11 साल बाद इनके घर खुशियां आने वाली हैं. पेरेंटहुड पीरियड को लेकर दोनों काफी एक्साइटेड हैं. दोनों ने हैप्पी फोटो शेयर करते हुए फैन्स के साथ न्यूज शेयर की थी. अब देबीना बोनर्जी ने यूट्यूब वीडियो में प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली समस्या को लेकर खुलकर बताया. 

Advertisement

वीडियो हो रहा वायरल
दरअसल, देबीना जब प्रेग्नेंट हुई थीं तो उन्हें जंक फूड और अजीबो-गरीब फूड कॉम्बीनेशन्स खाने की क्रेविंग्स हुई थीं. उन्होंने खूब खाया भी था, लेकिन बाद में देबीना को गैस, ब्लोटिंग, पेट में जलन और एसिडिटी की समस्या काफी ज्यादा हो गई थी. तब देबीना ने गट क्लीनिंग डायट लेकर अपनी बिगड़ी तबीयत को ठीक किया था.

यूट्यूब पर शेयर किए वीडियो में देबीना ने टेबल पर सामने उन सभी चीजों को रखा है, जिनकी उन्हें खाने की क्रेविंग्स हो रही थी. जंक फूड के ज्यादा सेवल के कारण देबीना का काफी वजन भी बढ़ गया है.

सबसे पहले देबीना वड़ा पाव और हरी मिर्च खाती हैं. इसके बाद मिर्ची पकौड़ा खाती हैं. हालांकि, वह पास बैठे गुरमीत चौधरी को भी खाने के लिए कहती हैं, लेकिन डायट कॉन्शियस और वेट बढ़ने के डर से उन्होंने कुछ भी नहीं खाया. 

Advertisement

गुरमीत संग Debina Bonnerjee ने किया Kacha Badam पर डांस, जल्द मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस

जानकारी के लिए बता दें कि गुरमती और देबीना की शादी 2011 में हुई थी. टीवी इंडस्ट्री के सबसे फेवरेट कपल में उनका नाम शुमार है. दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है. दोनों की लव मैरिज हुई है. सीरियल 'रामायण' के सेट पर उनका प्यार परवान चढ़ा था. दोनों ने 2008 में आए शो 'रामायण' में काम किया था. गुरमीत ने राम और देबीना ने सीता का रोल प्ले किया था. तभी से दोनों साथ हैं. पहले दोस्त बने फिर हमसफर. अब जल्द वह पेरेंट्स भी बनने वाले हैं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement