पति के साथ मिलकर भारती सिंह ने लॉन्च किया यूट्यूब चैनल, नाम है Bharti TV

चैनल अपना फर्स्ट शो लॉन्च करने के लिए तैयार है. इस शो का नाम है द ग्रेट इंडियन गेम शो. ये शो जल्द ही आउट होगा. चैनल के बारे में बात करते हुए भारती ने कहा- टेलीविजन और मनोरंजन इंडस्ट्री में काम करने के बाद, मैं और हर्ष अपने वफादार दर्शकों के साथ जुड़ना चाहते थे.

Advertisement
हर्ष और भारती हर्ष और भारती

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 1:46 PM IST
  • हर्ष और भारती साथ में करते हैं होस्टिंग
  • राइटर हैं भारती के पति हर्ष
  • कपलि शर्मा शो में नजर आ रहीं भारती

कॉमोडियन भारती सिंह ने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ मिलकर अपना एक यूट्यूब चैनल लॉन्च किया है. इस यूट्यूब चैनल का नाम है ''भारती टीवी". इस नए चैनल पर कई कॉमेडी शो होस्ट किए जाएंगे. इन चैनल के जरिए अपने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया जाएगा. साथ ही इस यूट्यूब चैनल में टीवी शोज जैसी क्वालिटी पर फोकस किया जाएगा.

भारती लेकर आईं अपना यूट्यूब चैनल
 
चैनल अपना फर्स्ट शो लॉन्च करने के लिए तैयार है. इस शो का नाम है द ग्रेट इंडियन गेम शो. ये शो जल्द ही आउट होगा. चैनल के बारे में बात करते हुए भारती ने कहा- टेलीविजन और मनोरंजन इंडस्ट्री में काम करने के बाद, मैं और हर्ष अपने वफादार दर्शकों, जो हमें हर दिन देखने के लिए एक्साइटेड हैं उनके साथ जुड़ना चाहते थे. टीवी के मामले में, कुछ समय लिमिटेशन हैं जैसे कि आप किसी स्पेशल शो को दिए गए समय पर ही देख सकते हैं, लेकिन अब YouTube के माध्यम से हमारे दर्शक हमें किसी भी समय और कहीं भी देख सकते हैं. 

Advertisement


Sonu Sood की बढ़ी मुश्किलें, सोनू सूद के मुंबई समेत नागपुर-जयपुर में बने घर पर IT का सर्च ऑपरेशन

सलमान खान ने की भांजी अलीजे की तारीफ, बोले- अरे वाह, आप कितने अच्छे लग रहे हो बेटा

आगे उन्होंने कहा- साथ ही टीवी पर कंटेंट बनाते हुए, हमें कई सारी चीजों पर ध्यान में रखकर स्क्रिप्ट पर काम करना होता है, लेकिन हमारे चैनल पर दर्शकों को रोजाना सिर्फ 'हंसी के पटाखे' और असली कॉमेडी ही देखने को मिलेगी. अपने दर्शकों के सपोर्ट से, हम ऐसे शो तैयार करेंगे जो उन्हें पसंद आएंगे, जिन्हें परिवार के साथ भी एंजॉय किया जा सके.
 
मालूम हो कि कपल ने साथ में कई टीवी शो होस्ट किए हैं. वो फनहिट में जारी, खतरा खतरा खतरा जैसे शो होस्ट कर चुके हैं. इ दिनों कलर्स के शो डांस दीवाने 3 में नजर आ रहे हैं. वहीं भारती को द कपिल शर्मा शो में भी देखा जा रहा है. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement