उर्फी जावेद ने चेतन भगत के नाम पर फैलाया झूठ? राइटर बोले- मैंने गलत क्या कहा

चेतन भगत के कमेंट का जवाब देते हुए उर्फी ने पैपराजी से कहा, उन्हें समझ नहीं आ रहा कि चेतन भगत आखिर क्या सोच रहे थे, जो उन्होंने एक्ट्रेस के बारे में बात की. वहीं अब चेतन भगत ने ट्वीट के जरिये मामले पर अपनी सफाई दी है. चेतन भगत कहना है कि उन्होंने कुछ गलत नहीं कहा है.

Advertisement
चेतन भगत, उर्फी जावेद चेतन भगत, उर्फी जावेद

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 28 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 1:38 PM IST

बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. वो हमेशा ही किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में रहती हैं. इन दिनों उर्फी जावेद और चेतन भगत के बीच शब्दों की फाइट चल रही है. पहले चेतन भगत ने उर्फी को लेकर कमेंट किया. फिर उर्फी, चेतन भगत पर भड़कीं. वहीं अब चेतन ने उर्फी जावेद को लेकर नया ट्वीट किया है. 

Advertisement

चेतन भगत ने किया ट्वीट 
चेतन भगत ने ट्वीट करते हुए लिखा, मैंने कभी किसी से बातचीत नहीं की. मिला भी नहीं और ना ही जान-पहचान है. ये जो भी कहा जा रहा है कि मैंने ऐसा किया है. फेक है, झूठ है. ये मामला बढ़ावा देने लायक नहीं है. मैंने कभी किसी को क्रिटिसाइज नहीं किया. मुझे नहीं लगता कि मैंने लोगों को इंस्टाग्राम पर समय बर्बाद करने के बजाये, फिटनेस और करियर पर फोकस करने की सलाद देकर गलत किया है. हालांकि, इस ट्वीट में उन्होंने कहीं भी उर्फी जावेद का नाम मेंशन नहीं किया है. 

उर्फी जावेद ने क्या कहा था
चेतन भगत के कमेंट का जवाब देते हुए उर्फी ने पैपराजी से कहा, उन्हें समझ नहीं आ रहा कि चेतन भगत आखिर क्या सोच रहे थे, जो उन्होंने एक्ट्रेस के बारे में बात की. उन्हें एक साहित्य के इवेंट में उर्फी के बारे में नहीं बोलना चाहिए था. इसके बाद उर्फी ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, जब अपने से आधी उम्र की लड़की को इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप में मैसेज कर रहे थे, तब आपको कौन भटका रहा था?' इस पोस्ट के जरिये उर्फी ने चेतन भगत से कहा कि वो रेप कल्चर को प्रमोट ना करें. 

Advertisement

चेतन भगत ने यूथ को क्या सलाह दी थी
इवेंट में चेतन भगत ने आज के युवाओं को किताबें पढ़ने की सलाह दी थी. उन्होंने कहा था कि इंटरनेट अच्छी चीज है, लेकिन इसने हमारे यूथ को कमजोर बना दिया है. लड़के फोन में सारा दिन रील्स देखते रहते हैं. फोटो लाइक करते रहते हैं. यूथ उर्फी जावेद की फोटो लाइक कर रहा है. मेरे को उर्फी की सारी ड्रेसेस पता है. उर्फी की गलती नहीं है. वो अपना करियर बना रही हैं. लोग बिस्तर में घुस कर उर्फी की तस्वीरें देख रहे हैं. आज मैं भी उर्फी की तस्वीरें देखकर आया हूं. आज उसने दो फोन पहने हैं. चेतन भगत ने ये भी कहा कि उर्फी जावेद जैसे लोग मिलते रहते हैं. इस पर कहानियां बनती हैं. 

चेतन का ये कमेंट हर तरफ आग की तरह फैल गया. अब उर्फी जावेद और चेतन भगत की कोल्ड वॉर जारी है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement