ब‍िग बॉस के घर पहुंची 'नाग‍िन' टीम, केवी-रोहित ने किया शर्टलेस डांस

ब‍िग बॉस 12 में वीकेंड का वार हमेशा धमाकेदार होता है लेकिन इस ये रव‍िवार को शो में आने वाले हैं कई खास मेहमान, जो मचाएंगे पूर घरवालों के होश.

Advertisement
ब‍िग बॉस 12 ब‍िग बॉस 12

ऋचा मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 25 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 11:47 AM IST

ब‍िग बॉस 12 में वीकेंड का वार हमेशा धमाकेदार होता है लेकिन इस रव‍िवार को शो में आने वाले हैं कई खास मेहमान, जो मचाएंगे पूरे घरवालों के होश. ब‍िग बॉस के ट्व‍िटर हैंडल पर जारी वीड‍ियो के मुताब‍िक शो में आने जा रही है टीवी शो नाग‍िन की टीम.

नाग‍िन टीम की एंट्री के साथ ही घरवालों के लिए कई बड़े टास्क लेकर भी आई है. इसमें करणवीर और श्रीसंत को डांस परफॉर्मेंस देनी है. टास्क जीतने के लिए करणवीर और रोह‍ित ने फिल्म देसी ब्यॉज के इंग्ल‍िश ठुमके गाने पर डांस किया. दोनों ने शर्टलेस होकर स्टेज पर परफॉर्म किया. इसके बाद श्रीसंत ने जबरदस्त डांस स्क‍िल द‍िखाए. वीड‍ियो के मुताब‍िक डांस राउंड श्रीसंत ने देखा है.

Advertisement

टास्क राउंड में दीपक से कई सवाल किए जाते हैं, इनमें पहला सवाल है कि आप मेघा के साथ ल‍िफ्ट में फंस जाते हैं तो क्या करेंगे. इस सवाल के जवाब में दीपक कहते हैं सबसे पहले तो हम उनके जूते उतरवा लेंगे. ब‍िग बॉस 12 के घर में रव‍िवार को किसी एक सदस्य का एल‍िमिनेशन होना तय है. इस बार 4 कंटेस्टेंट खतरे में है. बता दें कि इस हफ्ते जो बाहर जाने के लिए नॉमिनेट हुए थे, उनमें करणवीर, दीपक, सृष्ट‍ि, जसलीन, मेघा, रोहित और दीपिका शामिल थे. इनमें तीन कंटेस्टेंट सुरक्ष‍ित हो गए. ये हैं जसलीन, दीपक और करणवीर. इस हफ्ते कौन बाहर होगा, इसकी घोषणा सलमान रविवार को करेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement