BB15: वीकेंड का वार में होगा डांस का सबसे बड़ा दंगल, कौन मारेगा बाजी?

प्रोमो में रेमो डिसूजा घरवालों के डांसिंग स्किल्स को परख रहे हैं. बिग बॉस में डांस का सबसे बड़ा दंगल होगा, जिसमें शमिता शेट्टी, राखी सावंत और राजीव अदातिया ने अपने डांस का हुनर दिखाया. शमिता शेट्टी ने करीना कपूर के फेमस सॉन्ग हलकट जवानी पर डांस किया.

Advertisement
शमिता शेट्टी-तेजस्वी प्रकाश शमिता शेट्टी-तेजस्वी प्रकाश

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 9:48 PM IST
  • रेमो डिसूजा होंगे वीकेंड का वार में गेस्ट
  • सलमान के शो में डांस का दंगल

कंट्रोवर्सियल शो बिग बॉस 15 के अपकमिंग वीकेंड का वार में एंटरटेनमेंट का तड़का लगने वाला है. शो में कनिका कपूर, सनी लियोनी और रेमो डिसूजा आकर धमाल मचाने वाले हैं. शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा ने कंटेस्टेंट्स को डांस की चुनौती दे डाली है.

बिग बॉस हाउस में होगा डांस का सबसे बड़ा दंगल
प्रोमो में रेमो डिसूजा घरवालों के डांसिंग स्किल्स को परख रहे हैं. बिग बॉस में डांस का सबसे बड़ा दंगल होगा, जिसमें शमिता शेट्टी, राखी सावंत और राजीव अदातिया ने अपने डांस का हुनर दिखाया. शमिता शेट्टी ने करीना कपूर के फेमस सॉन्ग हलकट जवानी पर डांस किया. शमिता के धमाकेदार डांस को सलमान ने 1 नबंर दिया. जिसे देख शमिता शेट्टी चौंक जाती हैं.

Advertisement

दूल्हा-दुल्हन बने इंडियन आइडल फेम Pawandeep Rajan-Arunita Kanjilal, क्या है शादी की वायरल फोटो का सच?
 

इसके बाद बारी आती है राखी सावंत की. राखी ने लैला गाने पर डांस किया. राखी सावंत का एनर्जेटिक और धमाकेदार डांस देख सभी हैरान रह जाते हैं. सलमान खान भी राखी की तारीफ करते दिखे. वे उनके लिए चीयर अप कर रहे थे. राखी के इस पावर पैक्ड परफॉर्मेंस को सलमान खान ने 2 नंबर दिए. राजीव अदातिया ने भी अपने डांस का हुनर दिखाया.

उन्होंने माधुरी दीक्षित के आइकॉनिक सॉन्ग मार डाला पर परफॉर्म किया. राजीव का डांस देख सलमान खान और रेमो की हंसी नहीं थमती है. सलमान ने राजीव की इस फनी परफॉर्मेंस को 2 मार्क्स दिए. इसी के साथ सलमान खान ने ये भी कहा कि इसने हमको मार डाला.

Advertisement

The Kapil Sharma Show: Akshay Kumar ने कटरीना-विक्की की शादी पर मारा जोक, Video
 

सलमान ने लगाई घरवालों को फटकार

वीकेंड का वार में मस्ती मजाक के अलावा घरवालों को फटकार भी पड़ेगी. इस वीकेंड का वार सलमान खान के निशाने पर अभिजीत बिचुकले और रितेश होंगे. सलमान ने दोनों को डांट लगाई. वहीं रितेश के इस हफ्ते शो से एविक्ट होने की भी अटकलें हैं.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement